लाइव न्यूज़ :

Facebook पर आ रहा है यह नया फीचर, अब आपके चेहरे से वेरिफाइ होगा अकाउंट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 8, 2019 15:06 IST

अभी तक फेसबुक इस समस्या को ऐल्गोरिद्मिक फिल्टरिंग और मैन्युल तरीके से सुलझा रहा था। लेकिन इसके बावजूद भी फेक प्रोफाइल की समस्या से निजात नहीं मिल रही। देखा जाए तो फेसबुक पर सबसे ज्यादा फेक प्रोफाइल सेलिब्रिटिज की होती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक का यह फीचर यूजर की पहचान करने के लिए चेहरे को अच्छे से स्कैन करेगाफीचर के जारी होने के बाद फेसबुक यूजर्स को एक सेल्फी रिकॉर्ड करने को कहेगा जिसमें उन्हें हर तरफ देखना होगा

फेसबुक अपने प्लैटफॉर्म पर एक नया फीचर लाने वाला है। इस नए फीचर से अब Facebook अब यूजर्स की पहचान चेहरे से करेगा। ऐप रिवर्स इंजिनियर जेन मॉनचन वॉन्ग की एक रिपोर्ट की मानें तो यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को पहले से ज्यादा मजबूत बनाने के लिए फेसबुक फेशियल रिकग्निशन सिस्टम को डेवलप करने की तैयारी कर रहा है।

इस तकनीक के जरिए Facebook यूजर के अकाउंट को जांचा जाएगा कि वह यूजर असली है या नकली।

फेक अकाउंट के लिए उठाया कदम

Facebook काफी समय से फेक प्रोफाइल्स को अपने प्लैटफॉर्म से हटाने के लिए कई मुहिम चला रहा है। ये भी उसी में से एक है। ऐसा कई बार देखा गया है जहां किसी दूसरे के नाम और फोटो से कोई और यूजर उस अकाउंट को चला रहा है।

अभी तक फेसबुक इस समस्या को ऐल्गोरिद्मिक फिल्टरिंग और मैन्युल तरीके से सुलझा रहा था। लेकिन इसके बावजूद भी फेक प्रोफाइल की समस्या से निजात नहीं मिल रही। देखा जाए तो फेसबुक पर सबसे ज्यादा फेक प्रोफाइल सेलिब्रिटिज की होती हैं।

मोबाइल ऐप के लिए तैयार किया जा रहा फीचर

फेक अकाउंट जैसी समस्या से लड़ने और उन्हें खत्म करने के लिए फेसबुक अपने मोबाइल ऐप के लिए फेशियल रिक्गनिशन सिस्टम डेवलप कर रहा है। यह सिस्टम यूजर के चेहरे को स्कैन करके पता लगा लेगा कि अकाउंट आपका है या किसी और का। फेसबुक फीचर पर रिसर्च करने वाली वॉन्ग को इस फीचर की जानकारी फेसबुक ऐप के एक कोड को समझने के बाद हुई।

सेल्फी वीडियो होगी रिकॉर्ड

फेसबुक का यह फीचर यूजर की पहचान करने के लिए चेहरे को अच्छे से स्कैन करेगा। बताया जा रहा है कि फीचर के जारी होने के बाद फेसबुक यूजर्स को एक सेल्फी रिकॉर्ड करने को कहेगा जिसमें उन्हें हर तरफ देखना होगा।

इसकी मदद से फेसबुक यूजर के चेहरे को हर तरफ से स्कैन कर वेरिफाइ करेगा और यह पता लगाएगा कि अकाउंट सही यूजर है या किसी दूसरे का। वॉन्ग के मुताबिक, यह प्रोसेस काफी हद तक ऐपल के फेस आई़डी की तरह है। हालांकि इसमें यूजर्स की सिक्योरिटी की पूरी गारंटी नहीं दी जा सकती क्योंकि स्कैन किया हुआ सारा डेटा फेसबुक के सर्वर पर जाएगा।

टॅग्स :फेसबुकफेस रिकॉग्नाइजेशन तकनीकसोशल मीडियामोबाइल ऐप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की