लाइव न्यूज़ :

हिंसक पोस्ट करने वालों पर फेसबुक की बड़ी कार्रवाई, हटा दिए 800 ग्रुप

By रजनीश | Updated: August 20, 2020 11:20 IST

फेसबुक सत्ताधारी पार्टी से कोई पंगा लेना नहीं चाहती है, क्योंकि उसे अपने कारोबार के प्रभावित होने का डर है। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फेसबुक बीजेपी नेताओं के हेट स्पीच वाले कंटेंट पर कार्रवाई नहीं करती है। 

Open in App
ठळक मुद्देभारत में फेसबुक की पॉलिसी डायरेक्टर आंखी दास ने भाजपा नेता टी राजा सिंह के एक पोस्ट पर फेसबुक की पॉलिसी के लागू नियम का विरोध किया था।फेसबुक पर पहले भी अमेरिकी चुनाव में हस्ताक्षेप करने के आरोप लग चुके हैं। इसके साथ फेसबुक पर अपने यूजर्स का डाटा चोरी करने का आरोप भी लगा है। 

फेसबुक ने हिंसक पोस्ट करने वाले यूजर्स पर कार्रवाई करते हुए इससे जु़ड़े 800 ग्रुप को अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है। फेसबुक ने कहा कि हमारे प्लेटफार्म पर अगर कोई यूजर किसी को हिंसा के लिए उकसाता है या खुद हिंसक व्यवहार करता है तो हम उन सभी पर प्रतिबंध लगाएंगे।

कुछ दिन पहले ही अमेरिकी अखबार 'द वॉल स्ट्रीट जनरल' में छपी एक रिपोर्ट के बाद भारत में फेसबुक को लेकर घमासान जारी है। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फेसबुक पर भाजपा नेताओं के घृणा फैलाने वाले पोस्ट को लेकर नरमी बरती जाती है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में फेसबुक की पॉलिसी डायरेक्टर आंखी दास ने भाजपा नेता टी राजा सिंह के एक पोस्ट पर फेसबुक की पॉलिसी के लागू नियम का विरोध किया था। बता दें कि टी राजा तेलंगाना से भाजपा विधायक हैं। वहीं आंखी दास ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत भी दर्ज कराई है जिसमें कहा है कि सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

रिपोर्ट में कहा गया था कि फेसबुक सत्ताधारी पार्टी से कोई पंगा लेना नहीं चाहती है, क्योंकि उसे अपने कारोबार के प्रभावित होने का डर है। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फेसबुक बीजेपी नेताओं के हेट स्पीच वाले कंटेंट पर कार्रवाई नहीं करती है। 

फेसबुक पर पहले भी अमेरिकी चुनाव में हस्ताक्षेप करने के आरोप लग चुके हैं। इसके साथ फेसबुक पर अपने यूजर्स का डाटा चोरी करने का आरोप भी लगा है। 

टॅग्स :फेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बहाल, जानें पहली पोस्ट में उन्होंने क्या कहा

भारतआखिर क्यों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक खाता बैन?, सपा ने भाजपा पर किया हमला, जानें वजह

क्राइम अलर्टKarnataka: फेसबुक लाइव आकर शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की