लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पढ़ता है आपके निजी वाटसेप मैसेज, शेयर भी करता है! रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा

By विनीत कुमार | Updated: September 8, 2021 09:46 IST

वाटसेप पर निजता के उल्लंघन का मामला बार-बार उठता रहा है। एक बार फिर एक रिपोर्ट ने वाटसेप और फेसबुक को लेकर सनसनीखेज दावे किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवाटसेप में निजती की सुरक्षा को लेकर फिर उठ रहे हैं सवाल।प्रोपब्लिका की रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक वाटसेप के मैसेज पर नजर रखता है।रिपोर्ट के अनुसार कुछ संदेशों को कंपनी कई एजेंसियों के साथ शेयर भी करती है।

गाजियाबाद: फेसबुक के स्वामित्व वाली मैसेजिंग सर्विस ऐप वाटसेप (WhatsApp) में मैसेज की निजता की सुरक्षा का दावा कई बार किया जाता रहा है। वाटसेप की ओर से ये भी कहा जाता रहा है कि उसके यूजर्स के बीच भेजे गए मैसेज को फेसबुक नहीं पढ़ सकता है। हालांकि एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा वाकई नहीं होता है। 

प्रोपब्लिका की ओर से मंगलवार को प्रकाशित रिपोर्ट में इन दावों को खारिज किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक दुनिया भऱ में 1000 से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को केवल वाटसेप मैसेज पर नजर रखने और उन्हें पढ़ने के लिए भुगतान क रहा है। ऐसा पहली बार नहीं है जब वाटसेप में निजता के उल्लंघन को लेकर सवाल उठे हैं।

हालिया रिपोर्ट में ये बात भी कही गई है कि कंपनी कुछ निजी डाटा सरकारी एजेंसियों से भी साझा कर रही है। इन एजेंसियों में यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस भी शामिल है। 

यह खुलासा फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग के बार-बार ये कहने के बाद हुआ है कि कंपनी वाटसेप संदेश नहीं देखती है। जकरबर्ग ने 2018 में अमेरिकी सीनेट के सामने भी कहा था कि फेसबुक वाटसेप की कोई भी सामग्री को नहीं देखता है।

वाटसेप का एंड टू एंड इनक्रिप्टेड मैसेज का दावा गलत: रिपोर्ट

दरअसल, वाटसेप पर कोई भी यूजर पहली बार साइन अप करता है तब कंपनी की ओर से गोपनीयता की बात कही जाती है। इसमें यूजर्स से कहा जाता है कि उनके संदेश और कॉल सुरक्षित हैं। वाटसेप के अनुसार आप जिस व्यक्ति से संवाद कर रहे हैं, केवल वे ही उसे पढ़ या सुन सकते हैं। 

हालांकि प्रोपब्लिका की रिपोर्ट में कंपनी के इस दावे को गलत बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक वाटसेप ने 1000 कर्मियों को कॉन्ट्रैक्ट पर रखा है। ये सभी कर्मचारी ऑस्टिन, टेक्सासा, डबलिन और सिंगापुर में हैं और यूजर्स के लाखों की संख्या में कंटेंट पर नजर रखते हैं।

गौरतलब है कि फेसबुक ने स्वीकार किया कि उसके कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स वाटसेप यूजर्स के उन कंटेंटे को देखते हैं जिन्हें लेकर रिपोर्ट किया जाता है या फिर ऐप के अपने एल्गोरिदम के माध्यम से उस कंटेंट पर सवालिया निशान खड़े होते हैं। ऐसे कंटेंटे में अक्सर धोखाधड़ी,  चाइल्ड पोर्न से लेकर संभावित आतंकवादी साजिश तक की बातें शामिल हैं।

वाटसेप के एक प्रवक्ता के अनुसार कंपनी यूजर्स को स्पैम या दुर्व्यवहार की रिपोर्ट करने का एक तरीका प्रदान करती है, जिसमें चैट में सबसे हाल के संदेशों को साझा करना शामिल है। 

जब कोई यूजर दुर्व्यवहार की रिपोर्ट करता है, तो वाटसेप मॉडरेटर को "रिपोर्ट किए गए उपयोगकर्ता या समूह द्वारा आपको भेजे गए सबसे हालिया संदेश" भेजे जाते हैं। 

चूकी व्हाट्सएप के मैसेज एन्क्रिप्टेड हैं, ऐसे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम सभी चैट, तस्वीरों और वीडियो को खुद से स्कैन नहीं कर सकता, जैसा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर संभव है। ऐसे में जब यूजर किसी कंटेंट को 'रिपोर्ट' करता है तो वाटसेप मॉडरेटर निजी सामग्री तक पहुंच प्राप्त कर लेते हैं।

टॅग्स :व्हाट्सऐपफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की