लाइव न्यूज़ :

Facebook जल्द लाएगा वीडियो चैट प्रोडक्ट, इको शो और गूगल असिस्टेंट को देगा टक्कर

By IANS | Updated: January 11, 2018 16:24 IST

'पोर्टल' अमेजन के इको शो और चार गूगल असिस्टेंट संचालित स्मार्ट स्पीकर्स से प्रतिस्पर्धा करेगा,

Open in App

फेसबुक हार्डवेयर उत्पाद के बाजार में उतरने की योजना बना रही है और मई में होम वीडियो चैट उत्पाद उतारेगी, जिसका नाम 'पोर्टल' होगा। यह उत्पाद अमेजन की इको शो और गूगल असिस्टेंट-संचालित टचस्क्रीन्स से प्रतिस्पर्धा करेगी।

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क चेड्डर पर बुधवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'पोर्टल' फेसबुक के गोपनीय बिल्डिंग 8 लैब से निकला हुआ पहला पूर्ण उत्पाद होगा, जो मई में लॉन्च किया जाएगा। इसी समय फेसबुक अपने सालाना F8 डेवलपर कांफ्रेंस का आयोजन करती है। संभवत: इसी दौरान यह उत्पाद लॉन्च किया जाएगा।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फेसबुक इस डिवाइस को 499 डॉलर की कीमत में बेचेगी, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।

'पोर्टल' अमेजन के इको शो और चार गूगल असिस्टेंट संचालित स्मार्ट स्पीकर्स से प्रतिस्पर्धा करेगा, जिसे इसी हफ्ते CES 2018 (कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो) में सोनी, सैमसंग के स्वामित्व वाली जेबीएल, एलजी और लेनोवो ने लॉन्च किया था।

'पोर्टल' में एक वाइड एंगल लेंस होगा, जो लोगों के चेहरे पहचानने और उसे उसके फेसबुक अकाउंट से मिलान करने में सक्षम होगा। 

टॅग्स :फेसबुकगूगलगूगल असिस्टेंटटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाFacebook में किसी के भी लाइव लोकेशन को करें ट्रैक, ये है तरीका

टेकमेनियाInstagram यूजर्स जल्द ही WhatsApp पर भी शेयर कर सकेंगे 'स्टोरीज'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की