लाइव न्यूज़ :

ट्विटर के बाद फेसबुक, 11000 कर्मचारियों की छंटनी, यहां पढ़े मार्क जुकरबर्ग का मैसेज

By भाषा | Updated: November 9, 2022 19:21 IST

अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद वहां बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर ने अपने 7,500 कर्मचारियों में से लगभग 50 प्रतिशत को बाहर कर दिया था। महामारी के चलते लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान जोरदार वृद्धि दर्ज की। लॉकडाउन खत्म होने के बाद लोग बाहर जाने लगे और इन कंपनियों की कमाई डगमगाने लगी।

न्यूयॉर्कः फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने अपने 13 प्रतिशत या लगभग 11,000 कर्मचारियों की छंटनी की है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने बुधवार को कर्मचारियों को लिखे पत्र में कहा कि कमाई में गिरावट और प्रौद्योगिकी उद्योग में जारी संकट के चलते यह फैसला करना पड़ा।

छंटनी के बारे में जुकरबर्ग ने बयान में कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, यह मेरी अपेक्षा के अनुरूप नहीं हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऑनलाइन कॉमर्स के पिछले रुझान वापस आ गए हैं, लेकिन इसके साथ ही व्यापक आर्थिक मंदी, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और विज्ञापन घटने के संकेत के चलते हमारी आय मेरी अपेक्षा से बहुत घट गई है। मैंने इसे गलत ढंग से समझा और मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं।’’

लॉकडाउन के दौरान जोरदार वृद्धि दर्ज

इससे पहले अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद वहां बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था। पिछले सप्ताह ट्विटर ने अपने 7,500 कर्मचारियों में से लगभग 50 प्रतिशत को बाहर कर दिया था। दूसरी सोशल मीडिया कंपनियों की तरह मेटा ने भी महामारी के चलते लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान जोरदार वृद्धि दर्ज की।

आर्थिक मंदी के चलते कंपनी के लिए संकट बढ़ा

इस दौरान बड़ी संख्या में लोग घर पर रहे और उन्होंने अपने फोन तथा कंप्यूटर पर अधिक वक्त बिताया। हालांकि, लॉकडाउन खत्म होने के बाद लोग बाहर जाने लगे और इन कंपनियों की कमाई डगमगाने लगी। मेटा की आय के सबसे बड़े स्रोत - ऑनलाइन विज्ञापन में कमी और आर्थिक मंदी के चलते कंपनी के लिए संकट बढ़ा।

इस गर्मी में मेटा ने अपने इतिहास में पहली बार किसी तिमाही के दौरान आय में गिरावट का सामना किया। मेटा द्वारा ‘‘मेटावर्स’’ में प्रतिवर्ष 10 अरब डॉलर से अधिक निवेश करने से भी निवेशक चिंतित हैं, क्योंकि ऐसे में उसका ध्यान सोशल मीडिया कारोबार से हट रहा है। मेटा और उसके विज्ञापनदाता संभावित मंदी का सामना कर रहे हैं।

बजट कम करना, भत्तों को कम करना

एप्पल के गोपनीयता टूल से भी चुनौती मिल रही है, जिसके कारण फेसबुक, इंस्टाग्राम और स्नैप जैसे सोशल मीडिया मंचों के लिए सहमति के बिना लोगों को ट्रैक करना और लक्षित विज्ञापन देना कठिन होता जा रहा है। जुकरबर्ग ने कहा, ‘‘हमने अपने व्यवसाय की लागत में कटौती की है, जिसमें बजट कम करना, भत्तों को कम करना और रियल एस्टेट व्यय को कम करना शामिल है।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘हम अपनी दक्षता बढ़ाने के लिए टीम का पुनर्गठन कर रहे हैं। लेकिन सिर्फ इन उपायों से हमारे खर्च, हमारी कमाई के अनुरूप नहीं हो पाएंगे। इसलिए मैंने लोगों की छंटनी का कठिन निर्णय भी लिया है।’’ जुकरबर्ग ने बुधवार को कर्मचारियों से कहा कि उन्हें एक ईमेल भेजकर बताया जाएगा कि उनका नाम छंटनी में है या नहीं।

दो अतिरिक्त सप्ताह का वेतन दिया जाएगा

उन्होंने कहा कि पूर्व कर्मचारियों को 16 सप्ताह का मूल वेतन, और साथ ही कंपनी के साथ बिताए हर साल के लिए दो अतिरिक्त सप्ताह का वेतन दिया जाएगा। इन कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए स्वास्थ्य बीमा छह महीने तक जारी रहेगा।

टॅग्स :फेसबुकट्विटरमार्क जकरबर्गएलन मस्कअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की