लाइव न्यूज़ :

Facebook Messenger पर जल्द आएगा नया फीचर, ग्रुप चैट होगी और मजेदार

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 19, 2018 12:40 IST

Facebook कंपनी अपने मैसेंजर ऐप में नए फीचर 'Watch Videos Together' की टेस्टिंग कर रही है। इस फीचर के जरिए यूजर एक ही चैट ग्रुप पर अलग-अलग डिवाइसेज पर एक साथ वीडियो देख सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमैसेंजर ऐप में जल्द आएगा नया फीचर 'Watch Videos Together'यूजर एक ही चैट ग्रुप पर अलग-अलग डिवाइसेज पर एक साथ वीडियो देख सकेंगेइस फीचर पर फिलहाल टेस्टिंग की जा रही है

नई दिल्ली, 19 नवंबर: सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक अपने यूजर्स के लिए लगातार नए-नए फीचर्स जारी कर रहा है। फेसबुक का मानना है कि इन नए फीचर्स का इस्तेमाल कर यूजर्स का फेसबुक काफी बेहतर होगा। इसी के तहक कंपनी अपने मैसेंजर ऐप में एक नए फीचर को जल्द ही शामिल करने वाली है। कंपनी अपने मैसेंजर ऐप में नए फीचर 'Watch Videos Together' की टेस्टिंग कर रही है। इस फीचर के जरिए यूजर एक ही चैट ग्रुप पर अलग-अलग डिवाइसेज पर एक साथ वीडियो देख सकेंगे।

खबरों की मानें तो Facebook मैसेंजर में किसी नए वीडियो को ग्रुप में देखने के लिए ऐप में आए लिंक को क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद यूजर को डिस्कवर टैब का विकल्प मिलेगा जिस पर यूजर को टैप करना होगा। ऑप्शन पर टैप करने के साथ ही यूजर्स वीडियो को ग्रुप में देख सकेंगे। साथ ही ग्रुप में इस दौरान आप वीडियो के बारे में बात भी कर सकेंगे। वीडियो देख रहे सभी लोगों का कंट्रोल उस पर होगा।

facebook-messenge-new-feature

इसके अलावा, फेसबुक अपने यूजर्स के लिए को-व्यूइंग का एक अलग से बटन भी उपलब्ध करा सकता है। खबरों की मानें तो Facebook को-व्यूइंग के लिए एक इनवाइट ऑप्शन देगा जिसका इस्तेमाल कर यूजर किसी वीडियो को अपने दोस्तों को साथ में देखने के लिए इनवाइट भेज सकता है।

टेकक्रंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक की ओर से यह जानकारी दी गई है कि इस फीचर पर फिलहाल टेस्टिंग की जा रही है। इसे सभी यूजर के लिए जारी करने के लिए थोड़ा टाइम लग सकता है। माना जा रहा है कि Facebook इस फीचर की मदद से अपना रेवेन्यू बढ़ा सकती है। वहीं, फेसबुक अपने स्वामित्व वाली कंपनी इंस्टाग्राम और मेसेंजर के न्यूज फीड पर भी इस फीचर के जरिए नजर रखेगी।

हाल ही में फेसबुक ने घोषणा की थी वह जल्द ही अपने यूजर्स को मेसेंजर पर 'अनसेंड मेसेज' का फीचर देने वाला है। अनसेंड फीचर वैसे तो दुनिया के कुछ देशों में मिलने भी लगा है लेकिन भारत में इस फीचर को आने में थोड़ा वक्त है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने भेजे गए मैसेज को डिलीट कर सकेंगे। Facebbok ने अपने iOS ऐप के लिए नया अपडेट जारी किया है जिसके तहत कंपनी इस नए फीचर को जल्द ही लाने की बात कही है। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह फीचर सबसे पहले iOS के वर्जन 191.0 में दिया जाएगा।

टॅग्स :फेसबुकऐपमोबाइल ऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की