लाइव न्यूज़ :

Whatsapp की तरह Facebook मैसेंजर पर भी कर सकेंगे भेजे गए मैसेज डिलीट, ये होगी टाइम लिमिट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 8, 2018 15:45 IST

फेसबुक के रीलीज नोट में लिखा है, इस नए अपडेट से iOS यूजर्स अपना कोई भी मैसेज 10 मिनट के अंदर Delete कर सकेंगे। अब अगर कोई यूजर गलती से कोई मैसेज, फोटो या कोई जानकारी किसी गलत चैट पर भेज देता है तो वह मैसेज Send करने के 10 मिनट के अंदर वापस ले सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देFacebbok ने अपने iOS ऐप के लिए नया अपडेट जारी किया है10 मिनट में भेजे गए मैसेज को डिलीट कर सकेंगेWhatsApp और Instagram पर पहले से मौजूद है ये फीचर

नई दिल्ली, 8 नवंबर: सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक के मैसेंजर में यूजर्स को जल्द ही नया फीचर मिलने वाला है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने भेजे गए मैसेज को डिलीट कर सकेंगे। Facebbok ने अपने iOS ऐप के लिए नया अपडेट जारी किया है जिसके तहत कंपनी इस नए फीचर को जल्द ही लाने की बात कही है। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह फीचर सबसे पहले iOS के वर्जन 191.0 में दिया जाएगा।

10 मिनट में कर सकेंगे भेजे मैसेज को डिलीट

फेसबुक के रीलीज नोट में लिखा है, इस नए अपडेट से iOS यूजर्स अपना कोई भी मैसेज 10 मिनट के अंदर Delete कर सकेंगे। अब अगर कोई यूजर गलती से कोई मैसेज, फोटो या कोई जानकारी किसी गलत चैट पर भेज देता है तो वह मैसेज Send करने के 10 मिनट के अंदर वापस ले सकता है।

बता दें कि व्हाट्सऐप में काफी पहले से ही भेजे गए मैसेज को डिलीट करने का ऑप्शन मौजूद है। इस फीचर की मदद से यूजर अपने मैसेज को अपने यानी सेंडर और रिसीवर दोनों के ही वॉल से डिलीट कर सकता है। फेसबुक भी इसी तरह का फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इस फीचर पर इस साल अप्रैल से काम शुरू हुआ था जिसकी टेक्टिंग अक्टूबर में शुरू हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक मैसेंजर यूजर्स अपने और रिसीवर दोनों के इन्बॉक्स से मैसेज डिलीट कर सकेंगे।

WhatsApp और Instagram पर पहले से है ये फीचर

इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस वॉट्सऐप और फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर मैसेज भेज कर  Delete करने का फीचर पहले से मौजूद है। मगर हाल ही में WhatsApp के इस फीचर की Recipient लिमिट में बदलाव किए जाने की खबर आई थी। कहा गया कि अगर किसी भी मैसेज को डिलीट करते हैं और उस यूजर को 13 घंटे 8 मिनट और 16 सेंकेंड के अंदर मैसेज डिलीट की रिक्वेस्ट नहीं मिलती है तो फिर आपका डिलीट किया हुआ मैसेज, डिलीट नहीं होगा। वहीं, Instagram में ये फीचर 'Unsend' के नाम से मौजूद है।

टॅग्स :फेसबुकव्हाट्सऐपआईओएसऐपइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की