लाइव न्यूज़ :

Facebook, Instagram और WhatsApp रहे 8 घंटे तक ठप, ट्विटरबाजों ने इस तरह ली चुटकी

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 14, 2019 10:28 IST

करीब 8 घंटे तक Facebook, Instagram दोनों सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ने काम नहीं किया जिसकी वजह से यूजर्स काफी परेशान रहें। वहीं Instagram में भी यूजर्स को फोटो अपलोड करने में परेशानी हो रही थी। साथ ही खबर है कि दुनिया के कुछ जगहों पर WhatsApp ने भी काम करना बंद कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकरीब 8 घंटे तक Facebook, Instagram दोनों सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ने काम नहीं कियादुनिया के कुछ जगहों पर WhatsApp ने भी काम करना बंद कर दिया थाभारत समेत अमेरिका और यूरोप के कई देशों में बुधवार की रात अचानक रात करीब 10.00 बजे से फेसबुक और इंस्टाग्राम की सर्विसेज डाउन हो गई

भारत समेत अमेरिका और यूरोप के कई देशों में बुधवार की रात अचानक रात करीब 10.00 बजे से फेसबुक और इंस्टाग्राम की सर्विसेज डाउन हो गई। यूजर्स इन सोशल मीडिया पर न कोई पोस्ट कर पा रहे हैं और न ही किसी को मैसेज कर पा रहे हैं।

करीब 8 घंटे तक इन दोनों सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ने काम नहीं किया जिसकी वजह से यूजर्स काफी परेशान रहें। वहीं Instagram में भी यूजर्स को फोटो अपलोड करने में परेशानी हो रही थी। साथ ही खबर है कि दुनिया के कुछ जगहों पर WhatsApp ने भी काम करना बंद कर दिया था।

इंस्टाग्राम ने सुबह ट्वीट कर कहा, 'हमें इस बात की जानकारी है कि यूजर्स को इंस्टाग्राम ऐक्सेस करने में दिक्कत आ रही है। हम जानते हैं कि यह परेशानी भरा है और हमारी टीम इसे जल्द से जल्द ठीक करने में लगी है।'

वहीं, फेसबुक ने भी बुधवार की रात 11.30 बजे अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर जानकारी दी कि कुछ लोगों को फेसबुक फैमिली के ऐप्स को इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है।

शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि यह एक DDoS (distributed denial-of-service ) अटैक है, लेकिन फेसबुक ने इससे इनकार किया है। Facebook ने ट्विटर पर सफाई देते हुए कहा कि यह कोई हैकर्स का मामला नहीं है और जल्द ही इसे ठीक कर दिया जाएगा।

गौर करें तो ऐसा दूसरी बार हुआ है जब Facebook फेसबुक इतने देर तक ठप रहा। इससे पहले साल 2008 में ऐसी प्रॉब्लम आई थी, लेकिन तब इसके करीब 15 लाख यूजर्स थे और अब यूजर्स की संख्या बढ़कर सवा दो अरब हो चुकी है।

सोशल मीडिया के ठप होने पर ट्विटर यूजर्स ने इस तरह ली चुटकी

टॅग्स :फेसबुकइंस्टाग्रामव्हाट्सऐपसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की