लाइव न्यूज़ :

दुनियाभर में ठप रहा Facebook और Instagram, यूजर्स ने ट्वीटर पर लिए मजे

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 21, 2018 12:03 IST

फेसबुक के अलावा फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम में भी काफी समस्या आ रही थी। फेसबुक यूजर्स ने शिकायत की थी कि उनके होमपेज पर जाने पर 'सर्विस अनअवेलेबल' लिखा हुआ आ रहा था। ऐसा दूसरी बार हुआ जब फेसबुक दो दिन में दूसरी बार डाउन हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक की वेबसाइट और ऐप 20 नवंबर की शाम फिर हुई डाउन फेसबुक डाउन होने के बारे में ट्विटर पर लोगों ने दिए मज़ेदार रिऐक्शनदो दिन में दूसरी बार ऐसा हुआ जब फेसबुक ने काम करना बंद कर दिया

नई दिल्ली: दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के करोड़ो यूजर्स मंगलवार को फेसबुक के चलते काफी परेशान रहे। दो दिन में दूसरी बार ऐसा हुआ जब फेसबुक ने काम करना बंद कर दिया था।  दरअसल, 20 नवंबर को दुनियाभर के कई देशों में फेसबुक मैसेंजर डाउन हो गया था। दुनिया में कई हिस्सों में यूजर्स को Facebook चलाने में दिक्कत आ रही थी। किसी यूजर का फेसबुक अकाउंट नहीं ओपन हो रहा था, तो कही पोस्ट अपडेट नहीं हो रही थी। कई यूजर्स को फेसबुक लॉगइन में दिक्कत आ रही थी। यह समस्या वेबसाइट और ऐप दोनों के साथ हो रही थी।

सिर्फ इतना ही नहीं, फेसबुक के अलावा फोटो शेयरिंग ऐप Instagram में भी काफी समस्या आ रही थी। फेसबुक यूजर्स ने शिकायत की थी कि उनके होमपेज पर जाने पर 'सर्विस अनअवेलेबल' लिखा हुआ आ रहा था। ऐसा दूसरी बार हुआ जब फेसबुक दो दिन में दूसरी बार डाउन हुआ है। वहीं, काफी यूजर्स ने इंस्टाग्राम पेज लोड न होने की भी शिकायत की। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर आधिकारिक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

डाउनडिटेक्टर.कॉम के मुताबिक, दुनियाभर के करोड़ो मैसेंजर यूजर्स को लॉगइन सर्वर से कनेक्ट और मैसेज रिसीव करने में परेशानी हो रही थी। हालांकि मंगलवार की सुबह कुछ घंटों के बाद मैसेंजर सर्विस को Restore कर लिया गया, मगर Facebook ने अभी तक Messenger ठप होने की वजह नहीं बताई है।

बताया जा रहा है फेसबुक मैसेंजर क्रैश होने की वजह इस ऐप पर रोल आउट हुआ नया फीचर ‘Delete thread’ हो सकता है। बता दें कि फेसबुक ने डिलीट फीचर सोमवार को ही पेश किया है, जिससे 1.3 अरब यूजर्स मैसेंजर पर मैसेज भेजने के 10 मिनट के अंदर Delete कर सकेंगे। इसके चलते फेसबुक यूजर्स ने ट्वीटर पर काफी मजेदार जोक्स बनाएं।

टॅग्स :फेसबुकइंस्टाग्रामसोशल मीडियामोबाइल ऐपट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की