लाइव न्यूज़ :

Facebook-WhatsApp आधार लिंकिंग: SC ने फेसबुक की याचिका पर गूगल-यूट्यूब को भेजा नोटिस, क्या आधार लिंक करना होगा जरूरी?

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 20, 2019 13:21 IST

यूजर प्रोफाइल को आधार से जोड़ने को लेकर मामले स्थानांतरित करने की मांग कर रही फेसबुक की याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने केन्द्र, गूगल, ट्विटर और अन्य को नोटिस जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक की याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने केन्द्र, गूगल, ट्विटर और अन्य को नोटिस जारी कियाअब इस मामले में आगे की सुनवाई 13 सितंबर को होगीWhatsApp की ओर से कपिल सिब्बल ने कहा कि मुख्य मामला तो व्हाट्सऐप से जुड़ा है

सोशल मीडिया फेसबुक को आधार कार्ड से जोड़ने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवाल को केंद्र सरकार, ट्विटर, गूगल और यूट्यूब को नोटिस जारी किया है। यूजर प्रोफाइल को आधार से जोड़ने को लेकर मामले स्थानांतरित करने की मांग कर रही फेसबुक की याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने केन्द्र, गूगल, ट्विटर और अन्य को नोटिस जारी किया। देश भर के उच्च न्यायालयों में लंबित पड़ी याचिका को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करने को लेकर Facebook की ओर से याचिका दायर की गई थी।

अब इस मामले में आगे की सुनवाई 13 सितंबर को होगी। सुनवाई के दौरान फेसबुक की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने केरल हाईकोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि एक देश में दो कानून नहीं हो सकते। इसके अलावा हाई कोर्ट में उन मामलों के जो याचिकाकर्ता है, उनको भी नोटिस दिया गया है। WhatsApp की ओर से कपिल सिब्बल ने कहा कि मुख्य मामला तो व्हाट्सऐप से जुड़ा है। ये सब मुद्दे सरकार की नीति से जुड़े हैं।

facebook

वहीं, व्हाट्सऐप की ओर से कहा गया है कि पॉलिसी मामले को हाई कोर्ट कैसे तय कर सकती है। ये संसद के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। व्हाट्सऐप की ओर कहा गया कि सभी मामलों को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर किया जाए, जिससे वह इस मामले को सुने और निपटारा करें।

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फेसबुक- आधार को लिंक करने के मामले की सुनवाई मद्रास हाईकोर्ट में जारी रहने की अनुमति दी, लेकिन कहा कि अंतिम फैसला नहीं दिया जाएगा। Facebook की ओर से भी मांग की गई है कि मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ही करें। फेसबुक का कहना है कि ये निजता का मामला है।

Facebook और WhatsApp की तरफ से कहा गया कि कुल चार याचिकाएं दाखिल हुई हैं। इनमें से दो मद्रास में, एक ओडिशा में और एक मुंबई में। अपने पक्ष में कंपनी ने कहा कि लाखों कानून हैं जिनका पालन उसे करना पड़ता है।

Facebook-WhatsApp ने कहा कि सभी मामलों को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर किया जाए। वहीं इन मामलों को सुने और उनका निपटारा करें। उसकी तरफ से सिब्‍बल ने कहा कि ‘ऐसा न हो कि एक हाई कोर्ट कुछ आदेश पारित करे और दूसरा हाई कोर्ट कुछ और। उन्‍होंने कहा कि ये ग्लोबल मामला है।’

टॅग्स :फेसबुकव्हाट्सऐपआधार कार्डसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की