लाइव न्यूज़ :

Tata Sky, Airtel Digital TV, Dish TV तक के ये हैं बेस्ट DTH प्लान, मिलेंगे सभी फेवरेट चैनल्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 6, 2019 07:06 IST

DTH Plan: अगर आप अपने लिए एक बेहतर प्लान की तलाश कर रहे हैं तो यहां हम आपको Tata Sky, Airtel Digital TV, Dish TV बेहतरीन प्लान्स के बारे में बता रहे हैं..

Open in App
ठळक मुद्देडिश टीवी की ओर से टाइटेनियम पैक में यूजर्स को 475 रुपये के बदले 288 चैनल दिए जा रहे हैंAirtel यूजर्स को एक महीने के सब्सक्रिप्शन के लिए 493 रुपये देने होंगेTata Sky यूजर्स को मिलने वाले प्रीमियम स्पोर्ट्स इंग्लिश HD पैक की शुरूआती कीमत 500 रुपये है

DTH Plan: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने हाल ही में टीवी देखने के नियम में बदलाव किए हैं। नए नियम के मुताबिक कंपनियां कम कीमत में यूजर्स को ज्यादा फायदा दे रही है। इसके लिए DTH कंपनियां नए-नए प्लान पेश कर रही है।

ऐसे में अगर आप अपने लिए एक बेहतर प्लान की तलाश कर रहे हैं तो यहां हम आपको Tata Sky, Airtel Digital TV, Dish TV बेहतरीन प्लान्स के बारे में बता रहे हैं...

Dish TV पैक

डिश टीवी की ओर से लाए गए नए टाइटेनियम पैक में यूजर्स को 475 रुपये हर महीने के बदले 288 चैनल दिए जा रहे हैं। इनमें 12 हिंदी न्यूज चैनल, 10 हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल और 9 हिंदी मूवी चैनल भी शामिल हैं। इस पैक में आज तक, स्टार गोल्ड, कलर्स, सोनी सब जैसे हर जॉनर के चैनल ऑफर किए जा रहे हैं।

Airtel Digital TV

अब बात एयरटेल डिजिटल TV की। Airtel यूजर्स को My Sports HD पैक ऑफर कर रहा है जो कि बाजार में मिलने वाले बेस्ट DTH प्लान्स में से एक है। इसमें यूजर्स को एक महीने के सब्सक्रिप्शन के लिए 493 रुपये देने होंगे। इस प्लान में कंज्यूमर्स को कुल 359 चैनल दिए जाएंगे। इन चैनल्स में 46 एचडी चैनल्स, 76 पॉप्युलर चैनल्स और बाकी SD चैनल्स मिलेंगे। पॉपुलर चैनल्स की बात करें तो उनमें 12 हिंदी न्यूज चैनल, 10 हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल और 9 हिंदी चैनल दिए जा रहे हैं।

Tata Sky का प्लान

टाटा स्काई के प्लान की बात करें तो यूजर्स को मिलने वाले प्रीमियम स्पोर्ट्स इंग्लिश HD पैक की शुरूआती कीमत 500 रुपये है जो कि 30 दिनों के लिए मान्य है। इस पैक में यूजर्स को कुल 123 चैनल्स मिलेंगे जिनमें 54 HD चैनल हैं और 43 पॉप्युलर चैनल्स हैं। इनमें पॉपुलर 7 किड्स चैनल, 5 इंग्लिश न्यूज चैनल्स और 5 हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल्स दिए जाएंगे।

टॅग्स :स्मार्ट टीवीटाटा स्काईएयरटेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

कारोबारस्टारलिंक से इंटरनेट सेवाओं में होगा बड़ा बदलाव, एयरटेल के बाद जियो रिलायंस के साथ पार्टनरशिप?

कारोबारReliance Jio: 5G डाउनलोड स्पीड में नंबर-1, इंदौर में 254.35 Mbps की डाउनलोड स्पीड

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की