लाइव न्यूज़ :

डिजनी करेगा 7,000 हजार कर्मचारियों की छंटनी, जानें क्या है वजह

By अंजली चौहान | Updated: February 9, 2023 10:31 IST

गौरतलब है कि डिजनी प्लस के सब्सक्राइबर्स में एक प्रतिशत की कटौती देखी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देडिजनी के सीईओ ने कर्मचारियों की छंटनी का किया ऐलानडिजनी कंपनी से सात हजार कर्मचारियों की करेगी छंटनी पिछले कई महीनों से डिजनी के ग्राहकों में देखी गई भारी कमी

अमेजन, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियों में छंटनी की खबरों के बीच अब डिजनी ने भी अपने कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला किया है। लोगों के मनोरंजन का एक बेहतर विकल्प बनें डिजनी ने अपने कर्मचारियों को लेकर पेरशान करने वाली खबर सुनाई है। कंपनी के सीईओ बॉब इगर ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब सात हजार कर्मचारियों को कंपनी से निकालने का फैसला किया गया है। 

ये पहली बार नहीं है जब कोई दिग्गज कंपनी आर्थिक मंदी के कारण छंटनी कर रही है। सीईओ बॉब इगर ने बताया कि हम जिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, उन्हें दूर करने के लिए यह जरूरी है। मैं निर्णय को हल्के में नहीं लेता हूं। मेरे मन में दुनियाभर में हमारे कर्मचारियों की प्रतिभा और समर्पण के लिए बहुत सम्मान और प्रशंसा है। इस प्रक्रिया के जरिए कंपनी 5.5 बिलियन डॉलर की बचत करना चाहती है। 

यूजर्स की संख्या में आई कमी 

गौरतलब है कि डिजनी प्लस के सब्सक्राइबर्स में एक प्रतिशत की कटौती देखी गई है। इस कटौती के बाद 31 दिसंबर 2022 तक कंपनी के कुल सब्सक्राइबर्स 168.1 मिलियन रह गए थे। कंपनी को अक्टूबर से दिसंबर तक 1 बिलियन का नुकसान उठाना पड़ा है। ग्राहकों की कमी का जिक्र करते हुए बॉब ने भी बताया कि पहली बार ग्राहकों की संख्या में इतनी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। 

बॉब इगर ने दिसंबर 2022 में ही सीईओ का पद संभाला था। कंपनी का पद संभालने के बाद से ही उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि कोरोना महामारी के बाद कई कंपनियां आर्थिक मंदी का सामना कर रही है। जिडनी से पहले भी जूम ने अपने 1300 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया था। वहीं, डेल, बायजू, मेगा, स्विगी आदि कंपनियों ने भारी संख्या में अपने कर्मचारियों की छंटनी की थी।  

टॅग्स :Disney HotstarDisneyPlus Hotstar
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीUpcoming Movies and Web Series July 2025: जुलाई में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये वेब सीरीज और फिल्में, देखें लिस्ट

क्रिकेटटूटे रिकॉर्ड 86 करोड़ लोगों ने देखा भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच

कारोबारReliance And Disney Merge: रिलायंस और डिज्नी ने विलय पूरा होने की घोषणा की, ₹70,352 करोड़ का संयुक्त उद्यम, नीता अंबानी बनी अध्यक्ष

बॉलीवुड चुस्कीOTT Releases This Week, 19 September 2024: थंगालान से लेकर द ग्रेट इंडियन कपिल तक, जानिए OTT प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम होने वाली नई रिलीज के बारे में

बॉलीवुड चुस्कीFriday OTT New Releases: 9 अगस्त को रिलीज हुईं ये फिल्में और वेब सीरीज, यहां देखें पूरी लिस्ट...

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की