लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण से बचाने में मदद करेगा गूगल मैप्स का ये खास फीचर, इस स्थिति में करेगा अलर्ट

By रजनीश | Updated: June 10, 2020 11:52 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सबसे पहला उपाय यही है कि बिना किसी जरूरी काम से बाहर न निकलें। यदि निकलना भी है तो प्रयास ये करें कि जिस समय कम भीड़ हो उस समय ही अपने काम निपटा लेना बेहतर है।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी भी यात्रा के दौरान पब्लिक परिवहन के इस्तेमाल पर गूगल मैप लोकल एजेंसी की मदद से अलर्ट देगा। इसकी मदद से आप यात्रा के पहले ही ये पता लगा सकेंगे कि आपका रूट किस समय ज्यादा बिजी होता है और किस समय कम।

कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए गूगल ने अपने मैप्स में एक नया फीचर जोड़ा है। इस नए फीचर की मदद से कोरोना वायरस संक्रमण के बीच सुरक्षित आवागमन में मदद मिलेगी। 

इस नए फीचर के जरिए लोगों को उनके किसी ट्रिप के दौरान कोरोना के प्रभाव के बारे में बेहतर जानकारी मिल सकेगी।

किसी भी यात्रा के दौरान पब्लिक परिवहन के इस्तेमाल पर गूगल मैप लोकल एजेंसी की मदद से अलर्ट देगा। ट्रांजिट अलर्ट को अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, कोलंबिया, फ्रांस, इंडिया सहित कई अन्य देशों के लिए रोल आउट किया जा रहा है।

बिजनेस स्टैंडर्ड की खबर के मुताबिक कई देशों में रिलीज हुए इस अपडेट में यूजर्स को टेस्ट सेंटर लोकेशन और कोविड-19 बॉर्डर चेक्स की जानकारी मिलेगी।

गूगल मैप्स प्रॉडक्ट मैनेजमेंट डायरेक्टर रमेश नागराजन का कहना है कि हम इसे लोगों के लिए और सरल बना रहे हैं जिससे लोगों को उनके यात्रा वाले रास्ते में भीड़ की जानकारी मिल सके।

इसकी मदद से आप यात्रा के पहले ही ये पता लगा सकेंगे कि आपका रूट किस समय ज्यादा बिजी होता है और किस समय कम। इसके मुताबिक आपको अपनी यात्रा करने में आसानी होगी।

ऐंड्रॉयड और iOS दोनों के लिए सुविधाकंपनी ने सोमवार को एक ब्लॉग पोस्ट में गूगल मैप्स में आए इन नए अपडेट्स की जानकारी दी। गूगल मैप्स के इस अपडेट को एंड्रॉएड के साथ ही आईओएस के लिए भी रोलआउट किया गया है। 

भीड़ से बचाव में मददगारगूगल का कहना है कि कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए कहीं जानें से पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि वहां कितनी भीड़ है। अगर इसकी सही जानकारी स्मार्टफोन एप के जरिए मिल जाए तो कोरोना की चपेट में आने से खुद को काफी हद तक बचाया जा सकता है।

टॅग्स :गूगल मैपएंड्रॉयडएंड्रॉयड ऐप्सकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेफिर से गूगल मैप ने दिया धोखा?, चालक ने रास्ता चुना और बनास नदी में बही वैन, 3 लोगों की मौत, बच्चा लापता, छत पर चढ़ 5 ने बचाई जान

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की