लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: डायमंड प्रिंसेस क्रूज पर यात्रियों को दिए गए 2,000 आईफोन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2020 16:17 IST

Coronavirus: डायमंड प्रिंसेस क्रूज पर कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों को iPhones बांटे गए हैं। इन आईफोंस में आईफ़ोन प्री-इंस्टॉल्ड लाइन ऐप हैं, जिससे यात्रियों को मेडिकल संबंधित सहायता आसानी से मिल सकेगी।

Open in App
ठळक मुद्देजापान सरकार ने आईफ़ोन के साथ-साथ यात्रियों को उपयोगकर्ता-मैनुअल भी वितरित की है। इस मैनुअल से यात्रियों को लाइन ऐप में मेडिकल हेल्प पाने के सभी तरीकों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

जापान के तट पर अलग खड़े किए गए क्रूज डायमंड प्रिंसेस पर कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों को आईफोन (iPhones) दिए जा रहे हैं। जापान सरकार की ओर से क्रूज पर अब तक 2000 आईफोन वितरित किए गए हैं। इस क्रूज पर कोरोना वायरस से संक्रमित यात्रियों की संख्या बढ़कर 355 हो गई है। यह जहाज टोक्यो के समीप योकोहामा बंदरगाह पर पांच फरवरी से खड़ा है।

मैकोटारा की रिपोर्ट की मुताबिक क्रूज पर यात्रियों को वितरित किए गए आईफ़ोन प्री-इंस्टॉल्ड लाइन ऐप के साथ आते हैं, जो ड्रग रिक्वेस्ट को स्वीकार करने, डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट बुक करने, मनोवैज्ञानिकों के साथ चर्चा करने और मेडिकल सहायता पेशेवर से परामर्श करने में यात्रियों की मदद करेगा।

जापान सरकार ने आईफ़ोन के साथ-साथ यात्रियों को उपयोगकर्ता-मैनुअल भी वितरित की है। इस मैनुअल से यात्रियों को लाइन ऐप में मेडिकल हेल्प पाने के सभी तरीकों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

वहीं, एप्पल ने शंघाई में स्थित दो हफ्तों से बंद चल रहे अपने रिटेल स्टोर को फिर से ग्राहकों के लिए खोल दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने 15 फरवरी को शंघाई में और 14 फरवरी को बीजिंग में अपने रिटेल स्टोर्स को फिर से खोला है लेकिन काम के घंटे कम कर दिए गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसआइफोनजापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की