लाइव न्यूज़ :

भूल गए हो कंप्यूटर या लैपटॉप का पासवर्ड, बस 1 मिनट में इस ट्रिक से खोलें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 14, 2019 08:51 IST

अगर आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप का पासवर्ड भूल गए हैं और ओपन नहीं कर पा रहे हैं तो हम एक ट्रिक बता रहे हैं। इस ट्रिक के जरिए आप अपने डिवाइस के पासवर्ड को आसानी से खोल सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देये पासवर्ड अपने डिवाइस के 'command prompt' के जरिए आसानी से खोल सकते हैंकंप्यूटर या लैपटॉप के सर्च बार में  'CMD'टाईप करने के बाद सर्च करना है

आज हमारे जीवन में जितना टेक्नॉलॉजी का इस्तेमाल बढ़ गया है उतना ही हमारे लिए परेशानी भी बढ़ गई है। आजकल हम आए दिन अपने कंप्यूटर या लैपटॉप का पासवर्ड भूलते रहे हैं। उसके बाद हमें अपने डिवाइस को ओपन करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सामान्यता, यूजर्स को भूले हुए पासवर्ड को खोलने के लिए 'विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम' में पुराना पासवर्ड डालना पड़ता है। इसमें चार बॉक्स होते हैं जिसमें आपको यूजरनेम, पुराना पासवर्ड, नया पासवर्ड और कन्फर्म पासवर्ड होता है। इन चारों बाक्सों में मांगी गई जानकारी दर्ज करने के बाद ही आप एक नया पासवर्ड बना पाते हैं।

इन परेशानियों से बचने लिए हम यहां पर आपके लिए एक आसान ट्रिक लेकर आएं हैं। जिसकी मदद से आप कुछ ही मिनट में अपना नया पासवर्ड बना सकते हैं।

अगर आप अपने कम्प्यूटर या लेपटॉप का पासवर्ड भूल गए हैं तो आप बस कुछ ही सेकंड में उसका पासवर्ड खोल सकते हैं। आप ये पासवर्ड अपने डिवाइस के 'command prompt' के जरिए आसानी से खोल सकते हैं। तो चलिए जानते समझते हैं एक-एक करके....

ऐसे बनाएं अपने कंप्यूटर का नया पासवर्ड

1. सबसे पहले आपको कंप्यूटर या लैपटॉप के सर्च बार में  'CMD'टाईप करने के बाद सर्च करना है।

2. यहां पर आपको 'command prompt'लिखा नजर आएगा उसे ओपन करें।

3. इसके बाद आपके सामने एक नया इंटरफेस खुल जाएगा, यहां पर   'net user' टाईप करें।

4. यहां पर आपके सामने सभी यूजर्स के नाम दिखाई देंगे।

5. मान लीजिए किसी का यूजर नेम  'Rakeshsingh'है तो उसके सामने 551551551 डालकर एंटर दबाएं, इसके बाद आपका पासवर्ड बदल जाएगा।

6. इसके बाद आपका नया पासवर्ड 551551551 होगा। इस तरह आप आसानी से अपने भूले हुए पासवर्ड की रिकवरी कर सकते हैं।

टॅग्स :कंप्यूटरलैपटॉपटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

टेकमेनियाएआई की सफलताएं शानदार, लेकिन सतर्क भी रहें!

स्वास्थ्यSummer Fruits: गर्मियों में सुबह उठते ही जरूर खाएं ये फल, दिन भर रहेंगे हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक

टेकमेनियाप्रकाश का ठोस रूप संचार में ला सकता है क्रांति

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की