लाइव न्यूज़ :

'फटाफट एप' से घर बैठे मंगाएं जरूरी सामान, डिलीवरी होगी फ्री, जानें किस समय तक कर सकते हैं ऑर्डर

By रजनीश | Updated: April 15, 2020 18:45 IST

अधिकारियों ने बताया कि इस एप के माध्यम से लोग घर बैठे दुकान में आर्डर कर राशन, दवाईयां और डेयरी सामान अपने घर मंगवा सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देएप में जाकर अपने वार्ड का नंबर डालना होगा। वार्ड क्रमांक अंकित करते ही उस क्षेत्र में निगम द्वारा अधिकृत राशन, दवाईयां और डेयरी दुकानों की सूची नजर आयेंगी।इस एप में सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक ही आर्डर स्वीकार किए जाएंगे। सुबह आठ बजे से यह सुविधा प्रारंभ होगी जिसमें सुबह 10 बजे तक आर्डर करने पर उसी दिन दोपहर दो बजे तक सामान की होम डिलवरी कर दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में लॉकडाउन के दौरान लोगों को आवश्यक सामान मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन ने फटाफट एप शुरू किया है। बिलासपुर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए जारी देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान आम लोगों को असुविधा न हो इसके लिए बिलासपुर जिला प्रशासन और नगर पालिक निगम ने फटाफट एप के नाम से सेवा शुरू की है। 

अधिकारियों ने बताया कि इस एप के माध्यम से लोग घर बैठे दुकान में आर्डर कर राशन, दवाईयां और डेयरी सामान अपने घर मंगवा सकेंगे। नगर पालिक निगम बिलासपुर के कमिश्नर प्रभाकर पांडेय ने बताया कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए लोगों को गूगल प्ले स्टोर से 'फटाफट इज़ी होम डिलीवरी' एप को डाउनलोड करना होगा और सामान का आर्डर देना होगा। "होम डिलीवरी" निःशुल्क रहेगी। 

प्रभाकर ने बताया कि निजी सॉफ्टवेयर कंपनी टेक्जा सॉफ्टवेयर टेक्नोलोजी प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर इस एप को तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन में आमजनों को ज़रूरी राशन, दवाईयां और डेयरी सामान उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने दुकानों को समय-सीमा के भीतर खोलने की इजाजत दी है। शहरवासी अपने जोन की दुकानों से ज़रूरी सामान घर बैठे मंगवा सकते हैं। 

प्रभाकर ने बताया कि दुकानदार ही सामान घर पर पहुंचाा देगा। लेकिन जरूरत पड़ने पर निगम द्वारा नियुक्त वालेंटियर भी आवश्यक सामग्री दुकान से घर तक पहुंचाएंगे। इसके लिए बिलासपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डों में एक-एक वालेंटियर की नियुक्ति की गई है। 

उन्होंने बताया कि इस एप में जाकर अपने वार्ड का नंबर डालना होगा। वार्ड क्रमांक अंकित करते ही उस क्षेत्र में निगम द्वारा अधिकृत राशन, दवाईयां और डेयरी दुकानों की सूची नजर आयेंगी। फिर दुकान को चुनकर, जो सामान चाहिए, उसकी मात्रा समेत जानकारी अंकित करनी होगी और चेकआउट आप्शन पर क्लिक करने के बाद अपना पूरा पता, लैंडमार्क के साथ लिखते हुए सबमिट आप्शन पर क्लिक करना होगा। 

कमिश्नर प्रभाकर के अनुसार इस एप में सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक ही आर्डर स्वीकार किए जाएंगे। सुबह आठ बजे से यह सुविधा प्रारंभ होगी जिसमें सुबह 10 बजे तक आर्डर करने पर उसी दिन दोपहर दो बजे तक सामान की होम डिलवरी कर दी जाएगी और सुबह 10 बजे के बाद आर्डर करने पर अगले दिन दोपहर 12 बजे तक होम डिलीवरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि होम डिलवरी कराए गए सामानों की लागत मूल्य का भुगतान नकद के अलावा फोन पे, पेटीएम आदि के ज़रिए भी किया जा सकता है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की