लाइव न्यूज़ :

BSNL के इस प्लान में मिल रही है डेढ़ साल की वैलिडिटी, ट्विटर पर यूजर्स कर रहे #SwitchToBSNL

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 21, 2019 17:53 IST

BSNL का ये प्रीपेड प्लान माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर काफी ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स बढ़ते टैरिफ रेट की वजह से बीएसएनएल पर स्वीच करने को लेकर कमेंट कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी इस प्लान में 60 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है, जिसके बाद इस प्लान की कुल वैधता 425 दिनों की हो जाएगीBSNL का ये प्रीपेड प्लान माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर काफी ट्रेंड कर रहा है

टेलीकॉम कंपनियों की ओर से बढ़ रहे टैरिफ प्लान की कीमतों को देखते हुए यूजर्स इस बात को लेकर सोच में है कि कौन सी कंपनी उनके लिए बेस्ट होगी। ऐसे में हाल ही में भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने 1699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के लिए प्रमोशन ऑफर की घोषणा की थी। बीएसएनएल के 1,699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कंपनी ने एक्स्ट्रा वैलिडिटी बढ़ाई है।

इसके तहत कंपनी इस प्लान में 60 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है। जिसके बाद इस प्लान की कुल वैधता 425 दिनों की हो जाएगी। इस ऑफर का फायदा पाने के लिए BSNL यूजर्स को 30 नवंबर तक इस प्लान को रीचार्ज कराना होगा।

BSNL का ये प्रीपेड प्लान माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर काफी ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स बढ़ते टैरिफ रेट की वजह से बीएसएनएल पर स्वीच करने को लेकर कमेंट कर रहे हैं।

क्या खास है इस प्लान में...

यह प्लान अनलिमिटेड कॉल की सुविधा के साथ आता है। जिसमें यूजर्स डेली 250 मिनट मिलेगा। इसके अलावा इस्तेमाल के लिए हर दिन 2 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को प्रमोशनल ऑफर के तहत रोज 1 जीबी डेटा दिया जाएगा। इस तरह से यूजर्स को 3 जीबी डेटा रोजाना मिलेगा। यह प्रमोशनल ऑफर 30 नवंबर तक उपलब्ध है।

इसके अलावा बीएसएनएल के 1,699 रुपये वाले प्लान में हर दिन 100 एसएमएस भेजना भी मुफ्त है। वहीं, बीएसएनएल यूजर्स को फ्री में कॉलर ट्यून की सुविधा भी मिलेगी। अगर बीएसएनएल प्रीपेड यूजर्स 30 नवंबर तक इस प्लान को रीचार्ज करते हैं तो उन्हें कुल 425 दिनों की वैधता मिलेगी। साथ में इस प्लान वाले सारे ऑफर्स पूरे 425 दिन उपलब्ध रहेंगे।

कंपनी के रीचार्ज प्लान होंगे महंगे

वोडाफोन और जियो के बाद भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने भी अपने प्लान्स के कीमतों को बढ़ाने की घोषणा कर दी है। कंपनी अपने प्लान को रिव्यू कर रही है, इसके बाद दिसंबर से टैरिफ प्लान बढ़ा सकती है। बता दें कि इससे पहले वोडा-आइडिया ने एनजीआर और भुगतान और बेहतर सर्विस का हवाला देते हुए एक दिसंबर से टैरिफ प्लान महंगा करने का ऐलान किया है।

टॅग्स :बीएसएनएलटेलीकॉमटैरिफ प्लानरिचार्ज प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारबीएसएनएलः 1 रुपये में 1 महीने तक 4जी सेवा?, 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक लाभ उठाएं, जानें सुविधा

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारक्या है 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क? पीएम मोदी ने इसका अनावरण किया, 97,000 से अधिक टावर चालू

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की