लाइव न्यूज़ :

Jio को टक्कर देंगे BSNL के ये दो नए प्लान, मिलेगी अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोमिंग की सुविधा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 3, 2018 13:19 IST

फरवरी माह में BSNL ने कलकत्ता टेलीकॉम सर्कल के लिए भी ऐसा ही प्लान निकाला था लेकिन अब इस प्लान को देश भर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक है 99 रुपये वाला प्लान और दूसरे प्लान की कीमत है 319 रुपयेवॉयस कॉलिंग का फायदा मिलेगा इस प्लान में

नई दिल्ली, 3 मई। सरकारी क्षेत्र की टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने Jio को टक्कर देने के लिए दो नए तरह के अनलिमिटेड प्लान शुरु किया है। ये दो प्लान 99 और 319 रुपये का है। बीएसएनएल के ये दो नए प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया है।

टेलिकॉम टॉक्स के रिपोर्ट के मुताबिक 319 रुपये के प्लान में देश भर में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोमिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। लेकिन दिल्ली और मुंबई के यूजर्स को इस प्लान में रोमिंग सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। इसकी वैधता 90 दिनों तक रहेगी।

इसे भी पढ़ें: वायरलेस चार्ज और AI कैमरा से लैस LG ने लॉन्च किए G7 ThinQ, G7+ ThinQ स्मार्टफोन

वहीं, 99 रुपये वाले प्लान में भी अनलिमीटेड वॉयस कॉल और रोमिंग (दिल्ली और मुंबई छोड़ कर) की सुविधा उपलब्ध होगी लेकिन इसकी वैधता 26 दिनों के लिए ही रहेगी। इसके अलावा इन दोनों प्लान में फ्री कॉलर ट्यून की भी सुविधा उपलब्ध होगी।

बता दें कि फरवरी माह में BSNL ने कलकत्ता टेलीकॉम सर्कल के लिए भी ऐसा ही प्लान निकाला था लेकिन अब इस प्लान को देश भर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

हाल ही में, BSNL ने एक IPL स्पेशल रिचार्ज ऑफर की शुरुआत की थी जो 248 रुपये का था। इसमें यूजर् को 153GB डेटा मिलता था और इसकी व्यद्धता 51 दिनों तक थी। हालांकि ये ऑफर 30 अप्रैल तक ही थी। इस स्पेशल रिचार्ज से यूजर्स IPL मैच का लुफ्त उठा सकते थे। इस ऑफर की FUP लिमीट 3GB प्रतीदिन की थी। Jio और Airtel के टक्कर देने के लिए पिछले दो माह में BSNL कई ऑफर ला चुका है।

इसे भी पढ़ें: Oppo और Amazon मिलकर 15 मई को भारत में लॉन्च करेंगे Realme 1 स्मार्टफोन, जानें खासियत

इसके पहले BSNL 118 रूपये वाला प्लान के साथ आया था जिसमें अनलिमीटेड वॉयस कॉल और रोमिंग (दिल्ली और मुंबई छोड़ कर) के साथ 1GB 3G/4G डेटा भी उपलब्घ था। इस ऑफर की वैधता 30 दिनों के लिए थी।

टॅग्स :बीएसएनएलटेलीकॉमटैरिफ प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारबीएसएनएलः 1 रुपये में 1 महीने तक 4जी सेवा?, 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक लाभ उठाएं, जानें सुविधा

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारक्या है 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क? पीएम मोदी ने इसका अनावरण किया, 97,000 से अधिक टावर चालू

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की