लाइव न्यूज़ :

BSNL ने 29 रुपये और 9 रुपये वाले प्लान्स में किया बदलाव, अब यूजर को मिलेंगे ये फायदें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 5, 2018 17:53 IST

BSNL ने अपने 29 रुपये के प्लान में बदलाव कर दिया है। कंपनी ने प्लान में मिलने वाली सेवाओं में कटौती की है।

Open in App
ठळक मुद्देBSNL ने 29 रुपये और 9 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को अगस्त में लॉन्च किया थाकंपनी ने इन दोनों प्लान को रिवाइज किया हैकंपनी ने इन दोनों प्लान में बदलाव करते हुए इसमें डेटा को कम कर दिया है

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर:टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन जैसी कंपनियों की जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इसी के तहत सरकारी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 29 रुपये और 9 रुपये वाले प्लान को अगस्त में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इन दोनों प्लान को रिवाइज किया है। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कंपनी ने अपना फ्रीडम ऑफर लॉन्च किया था।

कंपनी ने इन दोनों प्लान में बदलाव करते हुए इसमें डेटा को कम कर दिया है। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL के ये दोनों प्लान 50 रुपये से कम कीमत में आने वाले प्लान में सबसे बढ़िया प्लान्स थे। लेकिन कंपनी की ओर से इन प्लान्स में बदलाव करने के बाद दूसरी कंपनियों के प्लान इससे बेहतर सुविधा दे रही है। आइए जानते हैं क्या हुए बदलाव...

BSNL का 29 रुपये वाला प्लान

29 रुपये में आने वाले प्लान की बात करें तो अब तक इस प्लान में यूजर्स को नेटवर्क पर (दिल्ली और मुंबई के अलावा) अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 2 जीबी डेटा, 100 एसएमएस प्रतिदिन और मुफ्त पर्सनलाइज्ड रिंगबैक टोन जैसे ऑफर्स मिल रहे थे। इसकी वैलिडिटी 7 दिन की थी। लेकिन रिवाइज करने के बाद इसमें अनलिमिटेड कॉल के साथ केवल 1 जीबी डेटा दिया जाएगा। इसके साथ ही 300 टेकस्ट मेसेज दिए जाएंगे। इसकी वैलिडिटी 7 दिन की ही रहेगी।

BSNL का 9 रुपये वाला प्लान

अब बात कंपनी के 9 रुपये वाले प्लान की। इस प्लान के तहत यूजर को किसी भी नेटवर्क पर (दिल्ली और मुंबई को छोड़कर) अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रतिदिन फायदे मिल रहे थे। इस पैक में वॉयस कॉल के लिए कोई लिमिट नहीं थी जबकि 9 रुपये वाले बीएसएनएल पैक में डेटा के लिए 2 जीबी एफयूपी लिमिट दी गई थी। लेकिन अब इसमें बदलाव होने के बादलअब अलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ रोजाना 100 एमबी डेटा और 100 एसएमएस की सुविधा दी जा रही है। इसकी वैलिडिटी 1 दिन की है।

टॅग्स :बीएसएनएलप्रीपेड प्लानटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारबीएसएनएलः 1 रुपये में 1 महीने तक 4जी सेवा?, 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक लाभ उठाएं, जानें सुविधा

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारक्या है 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क? पीएम मोदी ने इसका अनावरण किया, 97,000 से अधिक टावर चालू

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की