लाइव न्यूज़ :

BSNL के इस रिचार्ज पैक में हुआ जबरदस्त बदलाव, अब रोज मिलेगा 3.21GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 17, 2019 15:27 IST

BSNL के 399 रुपये वाले प्लान को विस्तार से जानें तो इसमें यूजर को पहले रोज 1 जीबी डेटा दिया जाता था लेकिन अब इस प्लान में यूजर को एडिशनल डेटा ऑफर दिया जाएगा। प्लान में यूजर रोज 3.21 जीबी का इस्तेमाल कर पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देBSNL के इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 3.21 जीबी डेटा दिया जाएगाइस प्लान की वैलिडिटी 74 दिनों की होगीइस प्लान में यूजर को कुल 237.54 डेटा मिलेगा

टेलीकॉम कंपनियों के बीच चल रही प्राइस वॉर खत्म नहीं हो रही है। इसी के तहत भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने बाजार में 399 रुपये का प्रीपेड प्लान जारी किया है। इस प्रीपेड प्लान के जरिए BSNL ने Jio के 349 रुपये वाले रिचार्ज पैक को मात देने की कोशिश की है। BSNL के इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 3.21 जीबी डेटा दिया जाएगा। यह रिचार्ज प्लान देश के सभी सर्कल में मौजूद होगा। इस प्लान की वैलिडिटी 74 दिनों की होगी।

BSNL के 399 रुपये वाले प्लान को विस्तार से जानें तो इसमें यूजर को पहले रोज 1 जीबी डेटा दिया जाता था लेकिन अब इस प्लान में यूजर को एडिशनल डेटा ऑफर दिया जाएगा। प्लान में यूजर रोज 3.21 जीबी का इस्तेमाल कर पाएंगे। इस प्लान में यूजर को कुल 237.54 डेटा मिलेगा। जबकि पहले सिर्फ 74 जीबी डेटा दिया जाता था। डेटा बेनेफिट का इस्तेमाल 2G/3G नेटवर्क पर किया जा सकेगा।

bsnl

BSNL वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, इस रीचार्ज पैक में रोजाना इस्तेमाल के लिए 3.21 जीबी डेटा दिया जाता है। आम तौर पर 1 जीबी डेटा की तुलना में यह 2.21 जीबी ज्यादा है। यानी की यूजर्स को 74 दिनों के लिए कुल 237.54 जीबी डेटा दिया जाता है। वहीं, 3.21 जीबी की डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 80 केबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलेगा।

बता दें कि बीएसएनएल के 399 रुपये वाले प्लान को पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। इस प्लान में डेटा के अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल और पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन के साथ आता है। साथ में हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त मिलेंगे।

टॅग्स :बीएसएनएलप्रीपेड प्लानटेलीकॉमजियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की