लाइव न्यूज़ :

BSNL ने पेश किया 168 रुपये का नया प्रीपेड रीचार्ज प्लान, 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 17, 2019 14:44 IST

BSNL ने हाल ही में कंपनी ने अपने नए प्लान को लॉन्च करने के साथ ही कुछ पुराने प्लान्स और STV में भी जरूरी बदलाव किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनए प्रीपेड रीचार्ज प्लान को BSNL ने 168 रुपये की कीमत में बाजार में उतारा हैइस प्लान को सिर्फ केरल में उपलब्ध कराया गया है

सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्रीपेड रीचार्ज प्लान पेश किया है। नए प्रीपेड रीचार्ज प्लान को कंपनी ने 168 रुपये की कीमत में बाजार में उतारा है। अभी हाल ही में कंपनी ने अपने नए प्लान को लॉन्च करने के साथ ही कुछ पुराने प्लान्स और STV में भी जरूरी बदलाव किए हैं।

अब कंपनी ने अपना 168 रुपये वाला इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश किया है। फिलहाल इस प्लान को सिर्फ केरल में उपलब्ध कराया गया है।

BSNL

क्या खास है इस प्लान में

BSNL का यह प्लान उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद होगा जो अपने नंबर पर इंटरनेशनल रोमिंग को एक्टिवेट करना चाहते हैं या फिर उसकी वैलिडिटी बढ़ाना चाहते हैं।

टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट सीमित समय के लिए आते हैं और इस प्लान को एक प्रमोशनल ऑफर के तौर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। बता दें कि इस प्लान की वैलिडिटी सिर्फ 9 सितंबर 2019 तक ही है। 90 दिनों की वैलिडिटी वाले इस इंटरनेशनल रोमिंग प्लान में किसी तरह का कोई कॉलिंग या डेटा बेनाफिट नहीं मिलेगा।

BSNL

BSNL का 151 प्रीपेड प्लान

याद करा दें कि BSNL ने अभी हाल ही में विंग कमांडर अभिनंदन के ना से प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 151 रुपये है। यह प्लान 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहक 90 दिनों के प्रमोशनल पीरियड में सबसक्राइब किया जा सकता है।

इस प्लान को सब्सक्राइब करने पर अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 फ्री एसएमएस के साथ ही 24 दिनों तक 1 जीबी इंटरनेट डेटा फ्री मिलेगा।

टॅग्स :बीएसएनएलटेलीकॉमप्रीपेड प्लानरिचार्ज प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारबीएसएनएलः 1 रुपये में 1 महीने तक 4जी सेवा?, 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक लाभ उठाएं, जानें सुविधा

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारक्या है 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क? पीएम मोदी ने इसका अनावरण किया, 97,000 से अधिक टावर चालू

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की