लाइव न्यूज़ :

BSNL ने लॉन्च किया 345 दिन की वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान, डेटा और SMS भी फ्री

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 29, 2019 17:51 IST

BSNL का नया प्लान प्रमोशनल ऑफर के तहत लाया गया है। यह 90 दिनों तक उपलब्ध होगा।

Open in App
ठळक मुद्देBSNL का यह प्लान प्रमोशनल ऑफर का हिस्सा हैबीएसएनएल का यह प्लान लंबी वैलिडिटी के साथ आता हैBSNL के इस प्लान में 5GB 2G/3G/4G डेटा मिलेगा

सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी BSNL ने हाल ही में दो नए लॉन्ग टर्म प्लान्स को लॉन्च किए थे। कंपनी के 1,399 रुपये और 1001 रुपये के दोनों प्लान्स की वैलिडिटी 270 दिनों की थी। अब कंपनी ने 1,188 रुपये का एक और लॉन्ग टर्म प्लान लॉन्च किया है।

इस प्लान में लंबी वैलिडिटी के साथ दूसरे ऑफर्स भी दिए गए हैं। बीएसएनएल का यह प्लान फिलहाल तमिलनाडु वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। BSNL का नया प्लान प्रमोशनल ऑफर के तहत लाया गया है। यह 90 दिनों तक उपलब्ध होगा।

बता दें कि इस प्लान की वैलिडिटी कंपनी के बाकी दोनों लॉन्ग टर्म प्लान्स से ज्यादा है। जहां 1,188 रुपये का प्लान 345 दिन वैलिडिटी देता है वहीं बाकी दोनों प्लान्स में 270 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

1,188 रुपये का प्लान

बीएसएनएल के इस प्लान में वॉइस कॉलिंग, एसएमएस और डेटा बेनिफिट्स मिलते हैं। प्लान में बिना किसी FUP के अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं, डेटा के मामले में इस प्लान में 5GB 2G/3G/4G डेटा मिलेगा। इसके साथ ही प्लान में 1,200 SMS भी मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 345 दिनों की है। फिलहाल इस प्लान को सिर्फ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्कल में मिलता है।

कितना अलग है BSNL का 1,399 रुपये और 1,001 रुपये प्लान से

BSNL के 1,399 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड STD और लोकल वॉइस कॉलिंग मिलती है। दिल्ली और मुंबई सर्कल में यह सुविधा नहीं मिलती। इसके अलावा प्लान में 1.5GB डेली डेटा मिलता है।

यूजर को 50 एमएमएस रोजाना मिलते हैं। प्लान की वैलिडिटी 270 दिन है। यह कंपनी का लॉन्ग टर्म प्लान है। यह प्लान 90 दिन के प्रमोशनल पीरियड में अवेलेबल है। जिसकी शुरुआत 25 जुलाई से होती है।

BSNL का 1,001 रुपये का प्लान

इस प्लान में भी यूजर को अनलिमिटेड STD और लोकल वॉइस कॉलिंग मिलती है। दिल्ली और मुंबई सर्कल में यह सुविधा नहीं मिलती। प्लान में पूरी वैलिडिटी पीरियड में 9GB डेटा मिलता है। इस प्लान में भी यूजर को 270 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में यूजर को 750 SMS मिलते हैं।

टॅग्स :बीएसएनएलप्रीपेड प्लानरिचार्ज प्लानटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारबीएसएनएलः 1 रुपये में 1 महीने तक 4जी सेवा?, 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक लाभ उठाएं, जानें सुविधा

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारक्या है 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क? पीएम मोदी ने इसका अनावरण किया, 97,000 से अधिक टावर चालू

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की