लाइव न्यूज़ :

BSNL का बड़ा धमाका, 96 रुपये में पाएं रोज 10GB 4G डेटा, Jio की होगी छुट्टी

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 27, 2019 13:12 IST

BSNL 4G Preapid Plan: टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए दो सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान की कीमत 96 रुपये और 236 रुपये है। इन दोनों प्लान्स में यूजर्स को रोज 10GB डेटा मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देBSNL के ये दो प्लान्स 96 रुपये और 236 रुपये हैइन प्लान की खास बात है कि इसमें 10GB डेटा ऑफर दिया जा रहा हैBSNL का 4जी नेटवर्क महाराष्ट्र सर्किल के अकोला, भंडारा, बीड, जालना, ओस्मानाबाद जैसे क्षेत्रों में 4G सर्विस उपलब्ध है

सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर पेश किए हैं। इसी के तहत कंपनी ने यूजर्स की सुविधा को देखते हुए अपने दो सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स में ग्राहकों को जबरदस्त फायदें भी दिए जा रहे हैं।

BSNL के ये दो प्लान्स 96 रुपये और 236 रुपये है। इन प्लान की खास बात है कि इसमें 10GB डेटा ऑफर दिया जा रहा है। भले ही कंपनी दूसरे टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले 4G नेटवर्क में पिछड़ी है लेकिन वो 4G नेटवर्क पर लगातार काम कर रही है। वहीं, कई जगहों पर बीएसएनएल का 4जी नेटवर्क उपलब्ध भी हो चुका है।

bsnl

इसी के तहत कंपनी ने अपने सर्कल के यूजर्स के लिए 2 नए स्पेशल टैरिफ वाउचर्स लॉन्च किए हैं। इन जगहों में 4G नेटवर्क काम कर रहा है। आइए जानें, इन दोनों प्लान्स में यूजर्स को क्या सुविधाएं मिल रही हैं...

BSNL का 96 रुपये वाला प्लान

बीएसएनएल के 96 रुपये वाले STV प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इस प्लान के तहत 28 दिनों तक रोज 10GB डेटा दिया जा रहा है। बता दें कि कंपनी का यह प्लान उन सर्कल में उपलब्ध है जहां 4G नेटवर्क की सुविधा है। इसके साथ ही इस प्लान में यूजर्स को सिर्फ डेटा बेनिफिट ही मिलेगा। इसमें टॉकटॉइम, एसएमएस जैसी कोई भी दूसरी सुविधा नहीं है।

bsnl

BSNL का 236 रुपये वाला प्लान

96 रुपये के प्लान के साथ BSNL ने 236 रुपये वाला STV प्लान भी बाजार में उतारा है। इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी जिसमें रोज 10GB डेटा दिया जाएगा। बता दें कि यह प्लान भी उन्हीं सर्कल में उपलब्ध होगा जहां BSNL का 4जी नेटवर्क मौजूद है।

बता दें कि फिलहाल BSNL का 4जी नेटवर्क महाराष्ट्र सर्किल के अकोला, भंडारा, बीड, जालना, ओस्मानाबाद जैसे क्षेत्रों में 4G सर्विस उपलब्ध है। यहां के यूज़र्स इन प्लान का इस्तेमाल कर सकते हैं।

टॅग्स :बीएसएनएलटेलीकॉम4जी नेटवर्कप्रीपेड प्लानरिचार्ज प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारबीएसएनएलः 1 रुपये में 1 महीने तक 4जी सेवा?, 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक लाभ उठाएं, जानें सुविधा

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारक्या है 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क? पीएम मोदी ने इसका अनावरण किया, 97,000 से अधिक टावर चालू

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की