लाइव न्यूज़ :

Bharti Airtel: एयरटेल ने पोस्टपेड ग्राहक को दिया ऑफर, पेश किया ‘फैमिली प्लान’, जानें क्या है मासिक चार्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2023 13:18 IST

Bharti Airtel: परिवार के सदस्य एक प्लान में दी गईं इंटरनेट डेटा सीमा, कॉल, एसएमएस आदि का बेहतर उपयोग कर सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदिसंबर, 2022 की तिमाही में 5.4 प्रतिशत पोस्टपेड उपभोक्ता थे।105 से लेकर 320 जीबी इंटरनेट डेटा तक के विभिन्न फैमिली पैक की पेशकश की है।

Bharti Airtel: भारती एयरटेल अपने प्रीपेड ग्राहकों को पोस्टपेड की ओर स्थानांतरित करने के लिए प्रेरित करना चाहती है। इसी उद्देश्य से उसने 105 से लेकर 320 जीबी इंटरनेट डेटा तक के विभिन्न फैमिली पैक की पेशकश की है।

कंपनी की वेबसाइट पर डाले गए नए फैमिली प्लान 599 रुपये से लेकर 1,499 रुपये मासिक तक के हैं, जिनमें डीटीएच और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड सेवा के साथ ब्लैक फैमिली पैक 799 रुपये से लेकर 2,299 रुपये प्रति महीने तक के हैं।

कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि नए प्लान पेश करने का लक्ष्य प्रीपेड ग्राहकों को पोस्टपेड की ओर आकर्षित करना है, जिसमें परिवार के सदस्य एक प्लान में दी गईं इंटरनेट डेटा सीमा, कॉल, एसएमएस आदि का बेहतर उपयोग कर सकेंगे। कंपनी के कुल 33.20 करोड़ मोबाइल उपभोक्ताओं में से दिसंबर, 2022 की तिमाही में 5.4 प्रतिशत पोस्टपेड उपभोक्ता थे।

टॅग्स :एयरटेलपोस्टपेड प्लानVodafone Ideaजियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबार6,37,90,68,254 रुपये का जीएसटी जुर्माना, वोडाफोन आइडिया पर शिकंजा

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की