लाइव न्यूज़ :

कम कीमत में मिलेगा ज्यादा से ज्यादा डेटा, ये हैं Jio, Airtel और Vodafone के सबसे सस्ते प्लान

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 30, 2018 11:24 IST

बाजार में जियो के आने के बाद से यूजर्स में डेटा का इस्तेमाल ज्यादा होने लगा है। बाजार में कई प्रीपेड प्लान्स मौजूद होने के कारण यूजर्स का यह निर्णय कर पाना मुश्किल होता है कि किस प्लान में डेटा सस्ता पड़ रहा है। यहां हम आपको Jio, Airtel और Vodafone के ऐसे प्लान्स के बारे में बता रहे हैं, जिनमें डेटा सबसे ज्यादा सस्ता है।

Open in App

नई दिल्ली, 29  अगस्त: रिलायंस जियो के टेलीकॉम सेक्टर में कदम रखने के बाद से ही भारत में टेलीकॉम कंपनियों में सस्ते प्लान को लेकर जंग छिड़ गई है। टेलिकॉम सेक्टर की कंपनियों के बीच एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची है। जियो, एयरटेल और वोडाफोन अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए कम कीमत में ज्यादा सुविधा देने का वादा कर रही है। कंपनियां अपने प्रीपेड यूजर्स को ध्यान में रखते हुए कई प्लान जारी करती रहती है। इन प्लान्स में यूजर्स को ज्यादा डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग समेत कई अन्य सुविधाएं मिलती हैं।

वही, बाजार में जियो के आने के बाद से यूजर्स में डेटा का इस्तेमाल ज्यादा होने लगा है। बाजार में कई प्रीपेड प्लान्स मौजूद होने के कारण यूजर्स का यह निर्णय कर पाना मुश्किल होता है कि किस प्लान में डेटा सस्ता पड़ रहा है। यहां हम आपको Jio, Airtel और Vodafone के ऐसे प्लान्स के बारे में बता रहे हैं, जिनमें डेटा सबसे ज्यादा सस्ता है।

Reliance Jio

रिलायंस जियो के 448 रुपये के प्रीपेड प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के तहत यूजर्स को रोज 2जीबी डेटा दिया जाता है। यानी पूरे प्लान के दौरान यूजर्स को 168 जीबी हाईस्पीड डेटा मिलता है। इस तरह आपको इस प्लान में 2.67 रुपये में एक जीबी हाईस्पीड डेटा मिलता है। यह प्रति जीबी डेटा की सबसे कम कीमत है। इसके यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग समेत अन्य सुविधाएं भी मिलती है।

Airtel

एयरटेल के बेस्ट प्रीपेड प्लान में 399 रुपये का प्लान है जिसमें यूजर्स को 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1.4 जीबी 4जी डेटा मिलता है। यह प्लान Airtel के वेबसाइट पर मौजूद है। वहीं, अगर इसी प्रीपेड प्लान को माय एयरटेल ऐप से रीचार्ज करते हैं, तो आपको 20 प्रतिशत अतिरिक्त वैलिडिटी और 20 प्रतिशत अतिरिक्त डेटा मिलता है। इस तरह आपको कुल 117.6 जीबी 4जी डेटा मिलता है, जो प्रति जीबी 3.39 रुपये पड़ता है। यह एयरटेल का बेस्ट डेटा ऑफर है। इसके यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग समेत अन्य सुविधाएं भी मिलती है।

Vodafone

अब आते हैं वोडाफोन के बेस्ट प्रीपेड प्लान की ओर। Vodafone के 511 रुपये के प्रीपेड प्लान के तहत यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिट के साथ रोजाना 2 जीबी 4जी डेटा मिलता है। इस तरह यूजर्स को 84 दिनों में 168 जीबी डेटा की सुविधा मिलती है। यह प्रति जीबी के हिसाब से 3.04 रुपये होता है। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग समेत अन्य सुविधाएं भी मिलती है।

टॅग्स :प्रीपेड प्लानजिओएयरटेलवोडाफ़ोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की