लाइव न्यूज़ :

Asus ने लॉन्च किए ZenFone Max Shot और ZenFone Max Plus M2 स्मार्टफोन, जानें खूबियां और कीमत

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 15, 2019 11:47 IST

आसुस ने अपने दो नए स्मार्टफोन Asus ZenFone Max Shot और ZenFone Max Plus M2 लॉन्च किए हैं। आसुस जेनफोन के दोनों मॉडल दुनिया के पहले ऐसे हैंडसेट है जो क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन सिस्टम इन पैकेज (SiP) के साथ आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआसुस जेनफोन के दोनों मॉडल दुनिया के पहले ऐसे हैंडसेट है जो क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन सिस्टम इन पैकेज (SiP) के साथ आते हैंआसुस जेनफोन मैक्स शॉट और जेनफोन मैक्स प्लस एम2 दोनों स्मार्टफोन की डिजाइन एक जैसी हैZenFone Max Shot और Max Plus M2 में वाइड डिस्प्ले नॉच और 6.26 इंच की स्क्रीन दी गई है

ताइवानी कंपनी आसुस ने अपने दो नए स्मार्टफोन Asus ZenFone Max Shot और ZenFone Max Plus M2 लॉन्च किए हैं। ये दोनों स्मार्टफोन ब्राजील में बुधवार को लॉन्च हुए है। आसुस जेनफोन के दोनों मॉडल दुनिया के पहले ऐसे हैंडसेट है जो क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन सिस्टम इन पैकेज (SiP) के साथ आते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन की बिक्री ब्राजील में शुरू हो चुकी है।

हालांकि अभी तक इन फोन्स के भारत में लॉन्च किए जाने की कोई खबर नहीं है। आसुस जेनफोन मैक्स शॉट और जेनफोन मैक्स प्लस एम2 दोनों स्मार्टफोन की डिजाइन एक जैसी है। साथ ही इनमें वाइड डिस्प्ले नॉच और 6.26 इंच की स्क्रीन दी गई है।

Asus ZenFone Max Shot, Max Plus M2 कीमत

ब्राजील में ज़ेनफोन मैक्स शॉट के 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 25,800 रुपये है। वहीं, इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 29,600 रुपये रखी गई है। दूसरी ओर आसुस जेनफोन मैक्स प्लस एम2 की कीमत करीब 29,600 रुपये

Asus ZenFone Max Shot, ZenFone Max Plus M2

Asus Brazil के मुताबिक, ज़ेनफोन मैक्स शॉट के 3 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट का दाम करीब 25,800 रुपये है। इस फोन के 4 जीबी + 64 जीबी मॉडल की कीमत करीब 29,600 रुपये है। दूसरी तरफ, असूस ज़ेनफोन मैक्स प्लस एम2 का दाम करीब 24,800 रुपये है।

Asus ZenFone Max Shot, ZenFone Max Plus M2 स्पेसिफिकेशन

जेनफोन मैक्स शॉट और जेनफोन मैक्स प्लस एम2 में स्नैपड्रैगन एसआईपी 1 है। ZenFone Max Shot और ZenFone Max Plus M2 हैंडसेट 6.26 इंच फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले से लैस हैं। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है।

Asus ZenFone Max Shot

फोन को पावर देने के लिए इसमें बैटरी 4000 एमएएच की दी गई है। फोन 4जी, ड्यूल सिम और माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। अभी फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ रिलीज हुए हैं, लेकिन कंपनी ने एंड्रॉयड पाई अपडेट की गारंटी दी है।

ZenFone Max Shot में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के सेंसर्स हैं। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। दूसरी तरफ, ZenFone Max Plus M2 ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के सेंसर साथ में काम करेंगे। इस फोन में भी 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है।

ZenFone Max Plus M2

रैम और स्टोरेज पर आधारित आसुस ज़ेनफोन मैक्स शॉट के दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। ZenFone Max Plus M2 का एक मात्र वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है।

टॅग्स :असुसस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए