लाइव न्यूज़ :

Asus के 5,000mAh बैटरी वाले इस स्मार्टफोन की आज है पहली सेल, फोन पर मिल रहे हैं ढेरों ऑफर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 18, 2018 10:28 IST

Asus ZenFone Max Pro M2 को आज पहली बार फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन की पहली सेल पर यूजर्स को ढेरों ऑफर्स दिए जाएंगे। Asus ZenFone Max Pro M2 के अपग्रेडेड वेरिएंट की सबसे खास बात है कि इसमें दिया गया ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी।

Open in App
ठळक मुद्देAsus ZenFone Max Pro M1 का अपग्रेड वेरिएंट है ZenFone Max Pro M2 फोन को एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर बेचा जाएगाज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 के 3 जीबी रैम 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी आसुस ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन आसुस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 को लॉन्च किया था। कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन पुराने Asus ZenFone Max Pro M1 का अपग्रेड वेरिएंट है। आसुस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 को आज पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन को एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर बेचा जाएगा। Asus ZenFone Max Pro M2 के अपग्रेडेड वेरिएंट की सबसे खास बात है कि इसमें दिया गया ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी।

Asus ZenFone Max Pro M2 की कीमत और लॉन्च ऑफर्स

भारत में आसुस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 के 3 जीबी रैम 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। जबकि 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से होगी। यह फोन ब्लू और टाइटैनियम कलर में मिलेगा।

Asus ZenFone Max Pro M2

फोन पर मिलने वाले लॉन्च ऑफर की बात करें तो अगर आप एचडीएफसी बैंक क्रेडिट व डेबिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो आपको 1,000 रुपये डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, ऐक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत डिस्काउंट व नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा 1,299 रुपये वाला फ्लिपकार्ट का कंपलीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्रोग्राम 99 रुपये में लिया जा सकता है।

Asus Zenfone Max Pro M2 के स्पेसिफिकेशन्स 

Asus के इस स्मार्टफोन में 6.2 इंच फुलएचडी+ स्क्रीन है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। हैंडसेट को 3 जीबी रैम, 4 जीबी रैम व 6 जीबी रैम वेरियंट में लॉन्च किया गया है। फोन में 32 जीबी व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। स्टोरेज को 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

Asus ZenFone Max Pro M2

फोन में फोटोग्राफी के लिए अपर्चर एफ/1.8 और एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल प्राइमरी व 5 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर वाला ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। हैंडसेट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अपर्चर एफ/2.0 और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Asus ZenFone Max Pro M2

फोन में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़ूद है। हैंडसेट को पावर देने के लिए 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। आसुस का दावा है कि फोन स्क्रैच और ड्रॉप रेसिस्टेंस है। हैंडसेट का वज़न 175 ग्राम है। हैंडसेट का डाइमेंशन 157.9x75.5x8.5 मिलीमीटर और वजन 175 ग्राम है। आसुस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है।

टॅग्स :असुसफ्लिपकार्टस्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल