लाइव न्यूज़ :

Asus OMG Days: स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है 8,000 रुपये तक का भारी डिस्काउंट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 5, 2019 17:46 IST

ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart पर 6 फरवरी से 'Asus OMG Days' सेल शुरू होने वाला है जो 9 फरवरी तक चलेगी। फ्लिपकार्ट के अनुसार यह सेल आसुस के साल 2018 में भारत में 2 मिलियन यानी 20 लाख से ज्यादा ग्राहक पूरे होने पर किया जा रहा है। Flipkart पर सेल के दौरान Asus Zenfone 5Z, Zenfone Max Pro M1, Zenfone Max Pro M1, Zenfone Max M2, Zenfone Max Pro M2, Zenfone 5Z समेत कई स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देFlipkart पर 6 फरवरी से 'Asus OMG Days' सेल शुरू होने वाला हैआसुस के साल 2018 में भारत में 2 मिलियन यानी 20 लाख से ज्यादा ग्राहक पूरे हुए हैंआसुस जेनफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई और कम्पलीट मोबाइल प्रटेक्शन प्लान के तहत खरीद सकते हैं

ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर स्मार्टफोन कंपनी आसुस के स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छा मौका है। ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart पर 6 फरवरी से 'Asus OMG Days' सेल शुरू होने वाला है जो 9 फरवरी तक चलेगी। फ्लिपकार्ट के अनुसार यह सेल आसुस के साल 2018 में भारत में 2 मिलियन यानी 20 लाख से ज्यादा ग्राहक पूरे होने पर किया जा रहा है।

इस सेल में Asus Zenfone सीरीज के स्मार्टफोन्स पर कई तरह के ऑफर दिए जाएंगे। ऑफर में आसुस जेनफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई और कम्पलीट मोबाइल प्रटेक्शन प्लान के तहत खरीद सकते हैं। 

बजट रेंज वाले मोबाइल फोन की बिक्री में आसुस ने शानदार जगह बनाने में सफल रहा है। पिछले साल आसुस ने 20 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन्स की बिक्री की है इसी को सेलिब्रेट करने के लिए सेल का आयोजन किया जा रहा है।

बता दें कि Flipkart पर सेल के दौरान Asus Zenfone 5Z, Zenfone Max Pro M1, Zenfone Max Pro M1, Zenfone Max M2, Zenfone Max Pro M2, Zenfone 5Z समेत कई स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट मिल रहा है। तो आइए जानते हैं कौन से स्मार्टफोन पर कितना डिस्काउंट मिलेगा।

Asus zenfone 5Z

Asus zenfone 5Z

कंपनी के प्रीमियम स्मार्टफोन आसुस जेनफोन 5जेड पर 8,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसका 6 जीबी रैम /64  जीबी वेरिएंट 21,999 रुपये में बिकेगा। वहीं, 6 जीबी रैम / 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत डिस्काउंट के बाद 24,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट 28,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Asus Zenfone Max Pro M2

Asus Zenfone Max Pro M2

सेल के दौरान आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम2 को आप 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फोन की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट पर डिस्काउंट दिया जाएगा। फोन के 3 जीबी रैम वेरिएंट को 11,999 रुपये में, 4 जीबी रैम वेरिएंट को 13,999 और 6 जीबी रैम वेरिएंट को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Asus zenfone Max M2

आसुस जेनफोन मैक्स एम2 पर भी 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। फोन की शुरुआती कीमत 9999 रुपये है यानी कि छूट के बाद इसके बेस वेरिएंट 3 जीबी रैम को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। जबकि 4 जीबी रैम वेरिएंट को डिस्काउंट के बाद 10,999 रुपये में खरीद सकेंगे।

Asus zenfone Lite L1

असुस OMG डेज सेल में जेनफोन लाइट एल 1 को 2,000 रुपये की छूट के बाद 4,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि इस स्मार्टफोन की असल कीमत 6,999 रुपये है।

Asus Zenfone Max Pro M1

आसुस ओएमजी डेज सेल में इस फोन को 8,499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। फोन को हाल ही में 1,000 रुपये का पर्मानेंट प्राइस कट मिला था जिसके बाद इसकी कीमत 9,999 रुपये हो गई थी। 1,500 रुपये के डिस्काउंट के साथ इस फोन के 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट को 8,499 रुपये, 4 जीबी रैम वाले को 10,999 रुपये और 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

टॅग्स :असुसफ्लिपकार्टस्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल