लाइव न्यूज़ :

Apple देगा WhatsApp, Facebook जैसे ऐप्स को झटका, अब नहीं कर पाएंगे इस खास फीचर का इस्तेमाल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 10, 2019 12:34 IST

Apple iOS Update: ऐपल ने अपने ओएस में फेरबदल करते हुए इंटरनेट पर आधारित वॉयस कॉल्स को बंद करने की योजना बनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाट्सऐप और फेसबुक मैसेंजर जैसे ऐप्स में मौजूद वॉयस कॉलिंग फीचर हमेशा बैकग्राउंड में रन करता रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देऐपल ने अपने ओएस में फेरबदल करते हुए इंटरनेट पर आधारित वॉयस कॉल्स को बंद करने की योजना बनाई हैऐपल WhatsApp, Facebook जैसी  कंपनियों को झटका देने की तैयारी में हैआईफोन यूजर्स अपने फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सऐप के जरिए इंटरनेट वॉयस कॉल फीचर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे

Apple iOS Update: अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी ऐपल (Apple) अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम में बदलाव करने जा रहा है। इस बदलाव के बाद आईफोन यूजर्स अपने फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सऐप के जरिए इंटरनेट वॉयस कॉल फीचर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इस बदलाव से ऐपल WhatsApp, Facebook जैसी  कंपनियों को झटका देने की तैयारी में है।

ऐपल ने अपने ओएस में फेरबदल करते हुए इंटरनेट पर आधारित वॉयस कॉल्स को बंद करने की योजना बनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाट्सऐप और फेसबुक मैसेंजर जैसे ऐप्स में मौजूद वॉयस कॉलिंग फीचर हमेशा बैकग्राउंड में रन करता रहता है। यानी कि इसका इस्तेमाल न होने पर भी यह बैकग्राउंड में प्रोसेसिंग चलती रहती है।

facebook-whatsapp

दरअसल, फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सऐप जैसे ऐप्स फोन कॉल कनेक्शन को तेजी से लगाने के लिए एक फीचर को बैकग्राउंड में चलाते रहते हैं, जिसे वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (VOIP) के नाम से जाना जाता है। Whatsapp वीओआईपी को एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन की सुविधा देती है।

इस साल के आखिर तक आएगा नया अपडेट

फॉक्स बिजनेस की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फीचर से फेसबुक और दूसरी कंपनियां यूजर के फोन से डेटा कलेक्ट करती रहती है। अब ऐपल ने अपने नए आईओएस (iOS) में इसे रोकने की योजना बना रही है। इस आईओएस को कंपनी इस साल के आखिर तक में जारी करेगी।

क्या होगा असर

ऐपल की ओर से ऐसा कदम उठाने के बाद फेसबुक समेत दूसरे मैसेजिंग ऐप डेवलपर्स को अपने ऐप को कंपनी के टर्म कंडीशन के तहत रिडिजाइन करना होगा। ऐपल ने इस बारे में जून में हुए वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कान्फ्रेंस भी घोषणा की थी।

टॅग्स :एप्पलव्हाट्सऐपफेसबुकमोबाइल ऐपऐपआईओएस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की