लाइव न्यूज़ :

एप्पल ऑपरेटिंग सिस्टम में आई शिकायतों पर केंद्र सरकार ने यूजर्स को किया अगाह

By आकाश चौरसिया | Updated: September 24, 2023 16:38 IST

हाल में एप्पल यूजर्स द्वारा लगातार आ रही शिकायतों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए केंद्र सरकार और उसकी एजेंसी ने नए ग्राहकों को चेताया है। यही नहीं बताया है कि कैसे एप्पल ग्राहकों की निजी जानकारी को किसी तीसरे से साझा कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने एप्पल यूजर्स को ऑपरेटिंग सिस्टम में आ रही लगातार शिकायतों पर चेतायाभारतीय कंप्यूटर आपातकालीन रिस्पॉन्स टीम ने मुहर लगाईएप्पल मोबाइल में एक मनमाना कोड देने की बात सामने आई है

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एप्पल यूजर्स को ऑपरेटिंग सिस्टम में आ रही लगातार शिकायतों पर चेताया है। सरकार ने कहा है कि एप्पल ऑपरेटिंग सिस्टम में पिछले काफी समय से कई तरह की गड़बड़ियां की बात सामने आ चुकी हैं। 

इसपर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंर्तगत आने वाले एजेंसी भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन रिस्पॉन्स टीम ने मुहर लगाई है। भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन रिस्पान्स टीम ने भी एप्पल ऑपरेटिंग सिस्टम में आ रही दिक्कतों को लेकर यूजर्स को सतर्क किया है।

कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने कहा कि एप्पल मोबाइल में एक मनमाना कोड दिया जाता है जिसे यूजर्स को अनुमति देनी अनिवार्य है। अनुमति मिलने के साथ ही यूजर्स की निजी और बेहद सुरक्षित चीजों पर कोई भी आसानी से सेंध लगा सकता है।  

सीईआरटी ने बयान जारी कर कहा है कि यह गड़बड़ी एप्पल प्रोडक्ट्स द्वारा सेक्योरिटी कंपोनेंट में सर्टिफिकेट वेलिडेशन की समस्या, कर्नेल की दिक्कत और वेबकिट में मौजूद वायरस के चलते एप्पल के उत्पाद में कई दिक्कत सामने आ चुकी हैं।   

अभी तो एप्पल के जिन सॉफ्टवेयर में दिक्कत आई है उनमें एप्पल मैक ओएएस मॉनेटेरी वर्जन जो 12.7 वर्जन से पहले का है, 13.6 के पहले आए एप्पल मैकओएएस वैंचुरा वर्जन में भी गड़बड़ी आ रही है, 9.6.3 वर्जन से पहले लॉन्च हुए एप्पल वॉच ओएस वर्जन में भी दिक्कत है, 10.0.1 के पहले आई एप्पल वॉच ओएस में भी ये बाते सामने आई हैं, 16.7 वर्जन से पहले एप्पल आईओएस वर्जन और आए एप्पल आईपैड ओएस वर्जन , 17.0.1 से पहले वाले आईपैड और आईओएस वर्जन में भी दिक्कत है, एप्पल सफारी वर्जन ये वो है जो 16.6.1 से पहले आया था।

बताते चले कि एप्पल ने 17 सितंबर को नया ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस 17 लॉन्च किया था। इस सिस्टम में कई ग्राहकों ने बैटरी की चार्जिंग जल्दी खत्म होने का कारण ऑपरेटिंग सिस्टम को बताया था। फिर कंपनी ने इसमें सुधार करते हुए पिछले दिनों आईओएस 17.0.1 और 17.0.2 लॉन्च किया है।

पीटीआई के अनुसार आईफोन 15 सीरीज के सभी वर्जन की खरीददारी पहले दिन में आईफोन 14 की तुलना में 100 फीसद अधिक रही है। कंपनी ने इस बार आईफोन 15 भारत में ही बनाया है और यह पहला मौका है जब आईफोन ने इसरो द्वारा विकसित नैवआईआईसी नेविगेशन सिस्टम को भी सपोर्ट करने वाला है। 

टॅग्स :आइफोनआईफोन एक्सआईपैडभारतमोदी सरकारएप्पल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की