लाइव न्यूज़ :

Apple Event 2018: लॉन्च से ठीक पहले लीक हुई नए iPhone मॉडल की तस्वीरें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 12, 2018 20:35 IST

चीनी वेबसाइट Weibo पर भी आईफोन Xs की एक लाइव तस्वीर लीक हुई है। इस तस्वीर में दिख रहे आईफोन एक्सएस का डिजाइन ठीक iPhone X की तरह है।

Open in App
ठळक मुद्देiPhone Xs का डिजाइन iPhone X की तरह हो सकता हैआईफोन एक्सएस मैक्स में हो सकता है ड्यूल-सिम सपोर्टएलसीडी वेरिएंट की सिम ट्रे की तस्वीर लीक

नई दिल्ली, 12 सितंबर: दिग्गज टेक कंपनी Apple आज यानी 12 सितंबर को होने वाले इवेंट के चलते लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। दुनियाभर के ऐपल प्रेमियों की नजर इस इवेंट पर टिकी हुई है। अभी तक आ रही खबरों के मुताबिक ऐपल इस इवेंट में तीन नए आईफोन लॉन्च करने वाली है। फिलहाल कंपनी की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं दूसरी ओर लॉन्च से पहले ही आने वाले दो आईफोन की डिजाइन का खुलासा हो चुका है। लीक हुई इमेज में iPhone XS को देखा जा सकता है। वहीं, इमेज में iPhone XS Max के केस कवर की फोटो नजर आ रही है। लीक हुए इमेज को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि आईफोन का डिजाइन कुछ इस तरह का हो सकता है।

बता दें कि Hi-tech.mail.ru एक रशियन वेबसाइट है जिस पर 5.8 इंच डिस्प्ले वाले आईफोन की तस्वीर लीक हुई है। रशियन साइट पर एक तस्वीर पोस्ट की गई है, जिसे ऐपल की वेबसाइट पर लिस्टेट iPhone Xs होने का दावा किया जा रहा है। बता दें कि लीक हुई इमेज एक स्क्रीनशॉट का हिस्सा है जिसमें लिखा है कि iPhone Xs 21 सितंबर को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसी के साथ ही यह जानकारी भी सामने आई है कि आईफोन एक्सएस में 5.8 इंच की स्क्रीन दी होगी। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 899 डॉलर यानी करीब 65,000 रुपये होने की उम्मीद है।

इसी के साथ चीनी वेबसाइट Weibo पर भी आईफोन Xs की एक लाइव तस्वीर लीक हुई है। इस तस्वीर में दिख रहे आईफोन एक्सएस का डिजाइन ठीक iPhone X की तरह है। इसमें नॉच डिस्प्ले और वर्टिकल ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है।

दूसरी ओर ऐपल के 6.5 इंच ओलेड स्क्रीन वाले आईफोन की बात करें, तो इसका डिजाइन भी आईफोन X जैसा ही होगा। ऑनलाइन साइट Spigen पर आईफोन Xs और आईफोन Xs मैक्स की लॉन्चिंग से पहले इनके केस कवर लिस्टेड किए गए हैं। लिस्टेड किए गए केस कवर से पता चल रहा है कि इन दोनों नए आईफोन का डिजाइन iPhone X की तरह होगी।

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि iPhone Xs Max ड्यूल-सिम स्लॉट के साथ आ सकता है। ये सिम स्लॉट फोन के निचले हिस्से पर दिया होगा, यानी कि फोन के स्पीकर स्लॉट की जगह बदली नजर आ सकती है। इसके अलावा इवेंट में Apple Watch Series 4 को भी लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 64 बिट प्रोसेसर मौजूद हो सकता है। कंपनी नए स्मार्टवॉच में बड़ी स्क्रीन और पतले बेजल को शामिल कर सकती है। ऐपल के 6.1 इंच वाले एलसीडी वेरिएंट की सिम ट्रे को टिप्सटर Ben Geskin द्वारा लीक किया गया है। लीक हुई इमेज में iPhone 9/iPhone Xr/iPhone Xc के कलर ऑप्शन का भी खुलासा कर सकती है। सिम ट्रे स्पेस ग्रे, सिल्वर, रेड, ब्लू और ब्राउन पांच अलग-अलग कलर में नजर आ रही हैं।

तीन iPhone 2018 मॉडल के अलावा Apple Watch Series 4, iPad Pro, Mac mini,कम कीमत वाला MacBook, नए AirPods और दूसरे प्रोडक्ट पर से पर्दा उठ सकता है। ऐपल इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और पहली बार ट्विटर पर होगी।

टॅग्स :एप्पल इवेंटऐपलआइफोनआईपैडआईफोन एक्सट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की