लाइव न्यूज़ :

Apple इस साल तीन नए iPhone करेगी लॉन्च, एक मॉडल होगा ट्रिपल रियर कैमरा से लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 13, 2019 08:02 IST

दी वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल iPhone XR के उत्तराधिकारी के रूप में एलसीडी डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन के साथ दो नए प्रीमियम आईफोन मॉडल पेश करेगी। कंपनी अपने सबसे प्रीमियम मॉडल में अपना पहला ट्रिपल कैमरा सेटअप लाने की तैयारी कर रही है। आने वाले नए मॉडल iPhone, iPhone XS Max की जगह लेगा।

Open in App
ठळक मुद्देApple इस साल के अंत तक तीन नए आईफोन लॉन्च करेगीएक iPhone ट्रिपल कैमरे के साथ आने वाला है 2019 में लॉन्च होने वाले नए आईफोन में एप्पल 3D रियर फेसिंग कैमरा दे सकती है

अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी Apple इस साल के अंत तक तीन नए आईफोन लॉन्च करेगी। इनमें से एक iPhone ट्रिपल कैमरे के साथ आने वाला है। वहीं दूसरा आईफोन लो-कॉस्ट LCD डिस्प्ले वाला होगा। दी वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल iPhone XR के उत्तराधिकारी के रूप में एलसीडी डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन के साथ दो नए प्रीमियम आईफोन मॉडल पेश करेगी। हालांकि कंपनी की ओर से इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है।

तीन कैमरा सेटअप से लैस होगा आना वाला आईफोन

बाजार में मौजूद दूसरे कंपनियों एंड्रॉयड स्मार्टफोन से टक्कर लेने के लिए एप्पल इस साल 3 रियर कैमरा वाला iPhone लॉन्च करेगा। कंपनी अपने सबसे प्रीमियम मॉडल में अपना पहला ट्रिपल कैमरा सेटअप लाने की तैयारी कर रही है। आने वाले नए मॉडल iPhone, iPhone XS Max की जगह लेगा। जबकि, iPhone XR और iPhone XS के अपग्रेड वर्जन में ड्यूल रियर कैमरे मौजूद होंगे। आने वाले आईफोन के इन नए फीचर की खबर लगभग एक हफ्ते पहले ही सामने आ चुकी है। वहीं, खबर यह भी है कि साल 2019 में लॉन्च होने वाले नए आईफोन में एप्पल 3D रियर फेसिंग कैमरा दे सकती है।

iphone X

साल 2020 में LCD iPhone नहीं लाएगी Apple

सामने आई रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple साल 2020 में LCD ऑप्शन को ड्रॉप कर देगी। यानी 2020 में कंपनी सिर्फ OLED स्क्रीन के साथ ही फोन पेश करेगी। इससे पहले 2019 में एप्पल आईफोन एक्सएस और एक्स मैक्स के अपग्रेड वर्जन को OLED स्क्रीन के साथ जबकि आईफोन XR के अपग्रेडेड वर्जन को एलसीडी स्क्रीन के साथ लॉन्च करेगी। हालांकि कंपनी का LCD डिस्प्ले के साथ आने वाला यह आखिरी आईफोन होगा।

iphone

इसके साथ ही कंपनी साल 2020 से सभी मॉडल के लिए ओएलईडी स्क्रीन लाने की तैयारी में है। यदि एप्पल ऐसा कोई कदम उठाती है तो आईफोन की कीमत अगले साल एक बार फिर बढ़ेंगी। एक दूसरी लीक रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐपल अपने कैमरा सिस्टम्स में लॉन्ग डिस्टेंस टाइम ऑफ फ्लाइट (ToF) टेक्नॉलजी इंटीग्रेट करने के लिए काम कर रही है। इस फीचर का इस्तेमाल सिक्यॉरिटी, गेमिंग और एग्युमेंटेड रियल्टी एप्लीकेशंस में किया जा सकता है। OnLeaks के मुताबिक, नए आने वाले iPhone का नाम iPhone XI होगा। फिलहाल, नए iPhone इंजीनियरिंग वेलिडेशन टेस्ट स्टेज में हैं। 

टॅग्स :आइफोनएप्पलआईफोन एक्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारफॉक्सकॉन ने भारत में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही नई आईफोन फैक्ट्री में 30,000 नए कर्मचारियों को दी जॉब्स, जानें औसत मासिक सैलरी

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की