लाइव न्यूज़ :

Apple iOS 12 का आज से मिलेगा अपडेट, अपने iPhone और iPad में ऐसे करें डाउनलोड

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 17, 2018 18:12 IST

हम अपनी इस खबर में आपको बताएंगे कि कैसे आप नए iOS 12 को अपने iPhone में डाउनलोड कर सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 17 सितंबर:ऐपल अपने नए मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 12 को iPhone, iPad और iPod टच के लिए आज जारी करेगा। आईओएस 12 का अपडेट आज यानि 17 सितंबर की रात से अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। यूजर्स अपने आईफोन और आईपैड में आज रात 10.30 बजे से iOS 12 का अपडेट कर पाएंगे। बता दें कि आईओएस 12 की जानकारी ऐपल ने 12 सितंबर को न्यूयॉर्क में आयोजित हुए इवेंट में दी थी। हम अपनी इस खबर में आपको बताएंगे कि कैसे आप नए iOS 12 को अपने iPhone में डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि ऐपल जैसे ही अपना नया आईओएस वर्जन रिलीज करता है तो उन सभी आईफोन और आईपैड मॉडल के सेटिंग ऐप में नोटिफिकेशन भेजता है जो एलीजिबल है। नए वर्जन को डाउनलोड और इंस्टॉल करने  से पहले यह कंफर्म कर लें कि आपने अपने आईफोन का डेटा बैकअप ले रखा है या नहीं। अगर आपने डेटा बैकअप नहीं रखा है तो iOS 12 को डाउनलोड करने से पहले जरूर बैकअप लें ले।

अब आपको बताएंगे कि आईओएस 12 को किस तरह स्टेप बाय स्टेप अपडेट करें...

स्टेप 1: सबसे पहले डिवाइस की 'Settings' पर टैप करें फिर > General > Software Update। 

स्टेप 2: अब डाउनलोड प्रॉसेस शुरू करने के लिए ‘Download and Install’ पर टैप करें। 

स्टेप 3: एक बार डाउनलोड कर लेने के बाद ‘Install and Agree with Apple’s Terms and Conditions’ पर टैप करें।

स्टेप 4: नया अपडेट इंस्टॉल हो जाने के बाद आपका डिवाइस रीस्टार्ट हो जाएगा।

टॅग्स :ऐपलआईओएसआइफोनआईपैड
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारफॉक्सकॉन ने भारत में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही नई आईफोन फैक्ट्री में 30,000 नए कर्मचारियों को दी जॉब्स, जानें औसत मासिक सैलरी

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की