लाइव न्यूज़ :

Apple ने चीन में 9 फरवरी तक अपने स्टोर्स किए बंद, कोरोना वायरस की वजह से उठाना पड़ा ये कदम

By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 2, 2020 11:06 IST

चीन में इस विषाणु से 259 लोगों की मौत हो चुकी है और प्रभावित लोगों की संख्या करीब 12 हजार है। एप्पल प्रमुख टिम कुक ने मंगलवार को कहा था कि कंपनी ‘‘न्यूनीकरण योजना’’ पर काम कर रही है ताकि वैकल्पिक स्रोतों के साथ उत्पादन के नुकसान की भरपाई की जा सके।

Open in App

एप्पल कंपनी ने कोरोना वायरस महामारी के चलते चीन में नौ फरवरी तक अपने स्टोर, कॉरपोरेट कार्यालयों और संपर्क केंद्रों को बंद रखने की घोषणा की है। विषाणु के कारण सरकार ने नव वर्ष की छुट्टियों को इस सप्ताहांत तक बढ़ा दिया है ताकि इसको फैलने से रोका जा सके।

कई प्रांतों और शहरों ने कंपनियों से कहा है कि छुट्टियों को और लंबा करें। एप्पल ने बयान जारी कर कहा, ‘‘हम कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’’ कंपनी ने कहा कि उसने ‘‘एहतियातन और जाने माने स्वास्थ्य विशेषज्ञों के हालिया सुझाव के आधार पर’’ यह फैसला किया है।

एप्पल के ऑनलाइन स्टोर खुले रहेंगे और कंपनी ने कहा कि वह स्थिति पर नजर रखेगी। चीन में इस विषाणु से 259 लोगों की मौत हो चुकी है और प्रभावित लोगों की संख्या करीब 12 हजार है। एप्पल प्रमुख टिम कुक ने मंगलवार को कहा था कि कंपनी ‘‘न्यूनीकरण योजना’’ पर काम कर रही है ताकि वैकल्पिक स्रोतों के साथ उत्पादन के नुकसान की भरपाई की जा सके।

कंपनी वुहान के अपने एक स्टोर को बंद कर चुकी है जबकि कुछ खुदरा साझेदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं या व्यवसाय के समय में कटौती की है।

टॅग्स :एप्पलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

भारतमौसम की मार से बचा तो सड़क पर कसैला हो रहा कश्मीर का सेब 

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की