लाइव न्यूज़ :

Amazon’s iPhone Fest: iPhone 8 और 8 Plus पर मिल रहा 18,601 रुपये तक डिस्काउंट, दूसरे आईफोन पर भी है भारी छूट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 9, 2018 15:34 IST

ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर 6 जून से आईफोन फेस्ट शुरू हो गया है और यह 12 जून तक चलेगा।

Open in App

नई दिल्ली, 9 जून: अगर आप आईफोन खरीदने की चाहत रखते है लेकिन कीमत ज्यादा होने के कारण नहीं खरीद पा रहे हैं तो आपके पास है सुनहरा मौका। ये मौका ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon आपको दे रहा है। दरअसल, अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर 'iPhone Fest' शुरू हुआ है। यह फेस्ट 12 जून तक चलेगा। आईफोन खरीदने पर अमेजन अपने यूजर को कई ऑफर भी दे रही है।

बता दें कि अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड यूजर हैं, तो आपको iPhone की खरीदारी पर इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके साथ ही यह ऑफर EMI पर फोन खरीदने पर भी मिलेगा।

आईफोन फेस्ट में क्या-क्या ऑफर मिल रहे हैं:

Apple iPhone X के 64 जीबी वेरिएंट को खरीदने पर 4,001 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही आपको अतिरिक्त 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। अमेजन पर आईफोन X को 89,000 रुपये के साथ लिस्ट किया गया है। लेकिन अगर एचडीएफसी बैंक के कस्टमर हैं तो आप यह फोन 84,990 की कीमत में खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें-  Whatsapp लाया ये नया फीचर, अब नहीं होंगे गैर जरूरी मैसेज से परेशान

वहीं, जो लोग iPhone 8 Plus (आईफोन 8 प्लस) और iPhone 8 (आईफोन 8) खरीदना चाहते हैं तो उन ग्राहकों को 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं, दोनों फोन पर 14,600 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। इसके अलावा फोन पर 1001 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद आईफोन 8 प्लस 71,999 रुपये की कीमत पर मिल रहा है। वहीं 4,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 59,999 रुपये में आईफोन 8 मिल रहा है।

अगर आप iPhone 7 का इस्तेमाल करते हैं और उससे बोर हो चुके हैं तो आपके पास नया फोन लेने का मौका है। अमेजन दो साल पुराने आईफोन 7 पर 2,001 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर है। इसके अलावा 45,999 के स्मार्टफोन पर Amazon 6,371 रुपये का भारी डिस्काउंट दे रही है। इस पर भी 14,600 रुपये के एक्सचेंज ऑफर है।

वहीं, iPhone 6S (आईफोन 6एस) पर 1,500 रुपये और iPhone 6S Plus (आईफोन 6एस प्लस) पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। 11,001 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के बाद iPhone 6S 37,999 रुपये की कीमत पर मिल रहा है, जबकि iPhone 6S Plus पर 8,901 का डिस्काउंट है और यह 33,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें-  Samsung Galaxy J3 (2018) और Galaxy J7 (2018) लॉन्च, जानें क्या है फीचर्स

इसी तरह iPhone 6 और iPhone SE की खरीददारी पर ग्राहकों को 1,250 और 1,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। 5,501 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के बाद iPhone 6 की कीमत 23,999 रुपये है, जबकि 8,001 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के iPhone SE को 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन दोनों फोन पर 14,600 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है, जिसका फायदा ग्राहक उठा सकते हैं।

टॅग्स :आइफोनअमेजनऐपलआईओएससेल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की