Samsung Galaxy J3 (2018) और Galaxy J7 (2018) लॉन्च, जानें क्या है फीचर्स
By जोयिता भट्टाचार्या | Published: June 9, 2018 07:38 AM2018-06-09T07:38:32+5:302018-06-09T07:38:32+5:30
सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2018) और सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2018) को अभी अमेरिका में उपलब्ध कराया जाएगा। भारत में इन हैंडसेट को लॉन्च किए जाने के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
नई दिल्ली, 8 जून: साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Samsung Galaxy J3 (2018) और Galaxy J7 (2018) को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों ही स्मार्टफोन कंपनी के पिछले Galaxy J3 (2017) और Galaxy J7 (2017) के अपग्रेड वर्जन हैं। कंपनी ने अभी तक इन फोन्स की कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह दोनों स्मार्टफोन बजट कीमत में ही पेश किए जाएंगे।
इसके साथ ही फोन के सारे फीचर्स से पर्दा नहीं उठाया गया है। सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2018) और सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2018) को अभी अमेरिका में उपलब्ध कराया जाएगा। भारत में इन हैंडसेट को लॉन्च किए जाने के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
ये भी पढ़ें- सिर्फ 1,299 रुपये में आपका हो सकता है 4G VoLTE वाला iVoomi V5 स्मार्टफोन
Samsung Galaxy J3 (2018), Galaxy J7 (2018) स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy J3 (2018) में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें रियर पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर है जो एफ/1.9 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सैमसंग ने अभी बैटरी क्षमता का खुलासा नहीं किया है। दावा किया गया है कि इस फोन की बैटरी लंबे समय तक साथ देगी। यह फोन एंड्रॉयड पर काम करेगा।
Samsung Galaxy J7 (2018) में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एफ/1.7 अपर्चर वाला है। फ्रंट पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। कंपनी ने इस फोन के बारे में भी बड़ी बैटरी होने की जानकारी दी है, लेकिन क्षमता का खुलासा नहीं किया है।
ये भी पढ़ें- सेल्फी सेंट्रिक Xiaomi Redmi Y2 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, फर्स्ट सेल में खरीदने पर मिलेगा कैशबैक
Samsung Galaxy J3 (2018) और Galaxy J7 (2018), सैमसंग नॉक्स इंटीग्रेशन के साथ आएंगे। इसके अलावा हैंडसेट में सैमसंग+ ऐप है जिससे रियल टाइम कस्टमर केयर सपोर्ट मिलेगा।