लाइव न्यूज़ :

Amazon Prime Day Sale: फ्री में OnePlus 6 पाने का मौका, मिल रहें और भी कई खास ऑफर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 16, 2018 11:11 IST

Prime Day Sale में OnePlus 6, Vivo V9, Samsung galaxy Note 8, Moto G6, Huawei P20 प्रो जैसे स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली,  16 जुलाई:  ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon की आज से Prime Day Sale की शुरूआत हो रही है। 16 जुलाई से शुरू होने वाली इस सेल में यूजर्स को कई खास ऑफर्स मिलने वाले हैं। यह सेल 16 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी लेकिन यह सेल सिर्फ 36 घंटे तक ही चलेगी। वहीं, अमेजन की यह महासेल 17 जुलाई की रात 11:59 बजे खत्म होगी।

सभी कैटगरी में मिलेगा भारी डिस्काउंट

सेल की खासियत की बात करें तो इसमें स्मार्टफोन्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम, फर्निचर और भी कई कैटगरी का आईटम बेहतरीन डील्स के साथ खरीदे जा सकेंगे। बता दें कि यह सेल सिर्फ Amazon Prime मेंबर्स के लिए आयोजित की गई है। सेल में अगर स्मार्टफोन्स की बात करें तो OnePlus 6. Vivo V9, Samsung galaxy Note 8, MOto G6, Huawei P20 Pro पर शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं। अगर आप अमेजन प्राइम मेंबरशिप लेना चाहते हैं तो इसका वार्षिक शुल्क 999 रुपये है। आप चाहें तो 129 रुपये में मासिक सब्सक्रिप्शन भी ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Amazon Prime Day 2018: OnePlus, Redmi और Oppo के स्मार्टफोन मिलेंगे दो घंटे के भीतर

Quiz खेल फ्री में ले जाएं OnePlus 6

Amazon ने अपने यूजर्स के लिए एक Quiz की भी घोषणा की है। यह कॉन्टेस्ट उन यूजर्स के लिए रखी गई है जो Amazon ऐप का इस्तेमाल करते हैं। ऐप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को इस प्रतियोगिता में OnePlus 6 जीतने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए यूजर्स को 5 सवालों का जवाब देना होगा। सही जवाब देने पर यूजर लकी ड्रॉ का हिस्सा बन जाएंगे और यहीं पर वनप्लस 6 जीतने का मौका मिलेगा। इसके अलावा अमेजन एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट Redmi Y2 की सेल 16 जुलाई को दोपहर 1 बजे आयोजित होगी। 

पुराने फोन पर मिलेगा एक्सचेंज ऑफर

अमेजन ने अपने इस सेल के लिए HDFC बैंक के साथ पार्टनरशिप की है। पार्टनरशिप के तहत इसके क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीददारी करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इस ऑफर का ईएमआई विकल्प चुनने पर भी मिलेगा। सभी Amazon पे यूजर 10 प्रतिशत कैशबैक पाएंगे। कंपनी की ओर से पुराने फोन एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त 3,000 रुपये की छूट दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Amazon के बाद अब Flipkart भी ला रहा है Big Shopping Days Sale, ये ऑफर्स होंगे खास

इन स्मार्टफोन्स पर होगी नजर

सेल में चुनिंदा स्मार्टफोन की कीमत में डिस्काउंट भी मिलेगा। इनमें Moto G5 Plus, Honor 7x, Honor 7C 32GB, Samsung Galaxy On7 Prime, Huawei P20 Pro, Huawei P20 Lite, 10.or E, 10.or G और InFocus Turbo 5 जैसे हैंडसेट सस्ते में उपलब्ध होंगे। Moto G6, OnePlus 6, Samsung Galaxy Note 8, Vivo V7+ और Vivo V9 जैसे हैंडसेट के साथ एक्सचेंज में अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।

टॅग्स :अमेजनसेलवनप्लससैमसंगमोटोरोलाहुआवे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की