लाइव न्यूज़ :

सऊदी के शाहजादे ने हैक कराया था दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस का फ़ोन! जानिए पूरा माजरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2020 19:43 IST

जेफ बेजोस ही मशहूर अमेरिकी अखार द वाशिंगटन पोस्ट के भी मालिक हैं जिसमें सऊदी सरकार की राजशाही के तीखे आलोचक कहे जाने वाले जमाल खशोगी के लेख छपते थे।  

Open in App
ठळक मुद्देनाम न बताने की शर्त पर गार्जियन से बात करने वाले सूत्रों के मुताबिक, उस साल 1 मई को दो लोगों की व्हाट्सएप पर मैसेज के जरिए फ्रेंडली बातचीत चल रही थी, जब अनचाही फाइल भेजी गई थी।इस मामले से परिचित एक व्यक्ति के अनुसार, बड़ी मात्रा में डेटा को बेजोस के फोन से कुछ घंटों के भीतर हटा दिया गया था। 

अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस का मोबाइल फोन साल 2018 में एक व्हाट्सएप मैसेज मिलने के बाद हैक हो गया था। इस मैसेज को सउदी अरब के क्राउन प्रिंस के पर्सनल अकाउंट से भेजा गया था। सूत्रों ने इसकी जानकारी 'द गार्जियन' को दी। अखबार ने लिखा कि एक डिजिटल फॉरेंसिक विश्लेषण के नतीजों के अनुसार माना जाता है कि मोहम्मद बिन सलमान द्वारा उपयोग किए गए नंबर से एन्क्रिप्ट किए गए संदेश में एक मैलिसियस फाइल (एक तरह का करप्ट फाइल) शामिल थी, जिसके जरिए दुनिया के सबसे अमीर आदमी के फोन को हैक किया।

रिपोर्ट के मुताबिक सउदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के अकाउंट द्वारा भेजा एक वायरस वाले वीडियो के जरिए बेजोस के फोन में घुसपैठ की गई। गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि फोन से क्या डेटा निकाला गया था और इसका क्या उपयोग किया गया। 

नाम न बताने की शर्त पर गार्जियन से बात करने वाले सूत्रों के मुताबिक, उस साल 1 मई को दो लोगों की व्हाट्सएप पर मैसेज के जरिए फ्रेंडली बातचीत चल रही थी, जब अनचाही फाइल भेजी गई थी। इस मामले से परिचित एक व्यक्ति के अनुसार, बड़ी मात्रा में डेटा को बेजोस के फोन से कुछ घंटों के भीतर हटा दिया गया था। 

इस खुलासे के बाद वाशिंगटन पोस्ट के जर्नलिस्ट जमाल खगोशी की हत्या से जुड़ी जांच भी नए सिरे से शुरू हो सकती है कि उनकी हत्या से पहले क्राउन प्रिंस और उनके करीबी क्या कर रहे थे। पत्रकार जमाल खगोशी की हत्या जेफ बेजोस का फोन हैक किए जाने के 5 महीने बाद अक्टूबर 2018 में की गई थी। आपको बता दें कि जेफ बेजोस ही मशहूर अमेरिकी अखार द वाशिंगटन पोस्ट के भी मालिक हैं जिसमें सऊदी सरकार के तीखे आलोचक कहे जाने वाले जमाल खशोगी के लेख छपते थे। खगोशी की हत्या होने से पहले उन्हें आखिरी बार तुर्की स्थित सऊदी दूतावास में दाखिल होते हुए देखा गया था। खगोशी की हत्या के पीछे भी मोहम्मद बिन सलमान का हाथ होने की बात कही जाती रही है।सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस सलमान ने कहा था, मैं पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं क्योंकि यह मेरी निगरानी में हुआ। अमेरिका में रह रहे पत्रकार और लेखक खगोशी की हत्या के बाद प्रिंस पर काफी अंतरराष्ट्रीय दबाव था।

टॅग्स :अमेजनसऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमानसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की