लाइव न्यूज़ :

Airtel का यह पॉपुलर प्लान फिर से हुआ लॉन्च, मिलेगा डेली 3GB डेटा और फ्री कॉलिंग

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 27, 2019 11:13 IST

Airtel ने एक बार फिर दूसरे नेटवर्क के लिए ट्रू अनलिमिटेड कॉलिंग देनी शुरू कर दिया है। इस प्लान में मिलने वाले फायदें की अगर बात करें तो ये यूजर्स के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है।

Open in App
ठळक मुद्देAirtel प्लान में रोज 100 एसएमएस फ्री और दूसरे नेटवर्क पर फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगाइसमें 56 दिन की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है

टैरिफ की कीमतों के बढ़ने के बाद टेलीकॉम सेक्टर में हलचल बढ़ गई है। कंपनियों ने जहां अपने टैरिफ प्लान की कीमत कों बढ़ा दिया है तो वहीं इनमें लगातार बदलाव भी कर रही है। टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्लान की कीमतों को बढ़ाने के साथ उनमें अनलिमिटेडि फ्री कॉलिंग को बंद कर दिया था। लेकिन अब एक बार फिर कंपनी ने दूसरे नेटवर्क के लिए ट्रू अनलिमिटेड कॉलिंग देनी शुरू कर दिया है।

इसके साथ ही कंपनी ने डिस्कंटिन्यू किए गए रोजाना 1 GB डेटा वाले प्लान्स को भी लॉन्च किया। इसी के चलते Airtel ने अपने 558 रुपये वाले प्लान को एक बार फिर से पेश किया है। इस प्लान को कंपनी ने टैरिफ प्लान महंगे होने के बाद बंद कर दिया था।

558 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा

एयरटेल की ओर से फिर से पेश किए गए इस प्लान में मिलने वाले फायदें की अगर बात करें तो ये यूजर्स के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 3 जीबी डेटा मिल रहा है। इसके अलावा प्लान में रोज 100 एसएमएस फ्री और देश में किसी भी नेटवर्क पर फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगा।

वहीं, फिर से लॉन्च किए गए प्लान में एयरटेल ने इसकी वैलिडिटी को थोड़ा कम कर दिया है। अब इसमें 56 दिन की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है जबकि टैरिफ की कीमत बढ़ने से पहले यह प्लान 82 दिन की वैलिडिटी के साथ आता था।

वहीं, एयरटेल के इस प्लान को लॉन्च करने के बाद इकलौता टेलीकॉम कंपनी बन गई है जो रोज 3 जीबी डेटा वाले दो प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही है।

Airtel का 398 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के 398 रुपये वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली 3जीबी डेटा दिया जा रहा है। यह प्लान अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है और इसमें यूजर्स को रोज 100 फ्री एसएमएस भी दिए जा रहे हैं।

टॅग्स :एयरटेलप्रीपेड प्लानटेलीकॉमरिचार्ज प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की