लाइव न्यूज़ :

Airtel ने जारी किया 150 रुपये से कम में नया प्लान, महीने में मिलेगा 3GB डेटा के साथ बहुत कुछ

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 8, 2019 12:39 IST

Airtel का नया रीचार्ज पैक "Special Recharge-STV Combo" का हिस्सा है। तो आइए जानते हैं इस Airtel के इस प्लान में यूजर्स क्या फायदें मिलेंगे...

Open in App
ठळक मुद्दे148 रुपये वाले एयरटेल प्रीपेड प्लान में यूज़र्स को मिलेगा 3 जीबी डेटानया रीचार्ज पैक "Special Recharge-STV Combo" का हिस्सा है148 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान फिलहाल आंध्र-प्रदेशन-तेलंगाना और कर्नाटक सर्कल में उपलब्ध है

दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 148 रुपये है। बता दें कि इससे पहले भी कंपनी ने 145 रुपये का एक रीचार्ज पैक जारी किया था। जिसमें 145 रुपये का टॉक-टाइम और 1 जीबी डेटा दिया जाता है। यानी कि कंपनी का नया प्रीपेड प्लान इस प्राइस रेंज में यूजर्स के लिए एक और ऑप्शन है।

बता दें कि नया रीचार्ज पैक "Special Recharge-STV Combo" का हिस्सा है। तो आइए जानते हैं इस Airtel के इस प्लान में यूजर्स क्या फायदें मिलेंगे...

Airtel

Airtel के 148 रुपये प्लान के फायदे

एयरटेल का नया प्लान यूजर्स को रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा देगा। इसके अलावा प्लान के तहत 28 दिनों में कुल 3 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा है। साथ में हर दिन मुफ्त 100 एसएमएस भी भेजना संभव है। वहीं, यूजर्स को इस प्लान में फ्री Airtel TV ऐप और विंक म्यूजिक की सुविधा मिलेगी।

Airtel की वेबसाइट के मुताबिक, 148 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान फिलहाल आंध्र-प्रदेशन-तेलंगाना और कर्नाटक सर्कल में उपलब्ध है। आने वाले दिनों में इसे दूसरे सर्कल में भी उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।

airtel

Airtel का 1,699 रुपये वाला प्लान

वहीं, हाल ही में एयरटेल ने 365 दिनों के लिए एक प्रीपेड प्लान को अपडेट किया है। इस प्लान को अपग्रेड करते हुए कंपनी इसमें ज्यादा डेटा दे रही है। एयरटेल के इस लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की कीमत 1,699 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को रोज 1 जीबी डेटा मिलता था जबकि अब रोज 1.4 जीबी डेटा दिया जाएगा।

साथ ही, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस भी मिल रहे हैं। ग्राहकों को फ्री में ZEE5, HOOQ, 350 से अधिक लाइव चैनल और 10,000 से अधिक फिल्में और टीवी शो देखने का मौका मिलेगा। इस प्लान के साथ फ्री में एंटी वायरस नॉर्टन मोबाइल सिक्योरिटी भी मिल रहा है।

टॅग्स :एयरटेलप्रीपेड प्लानरिचार्ज प्लानटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की