लाइव न्यूज़ :

Airtel लाया प्रीपेड यूजर्स के लिए खास प्लान, 168 दिनों के लिए मिलेगा 10GB डेटा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 16, 2019 13:43 IST

Airtel के इस प्लान के तहत ग्राहकों को 168 दिनों के लिए अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल मिलेंगे। कॉल के अलावा, इसमें यूजर्स को 10 जीबी डेटा ऑफर भी दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देएयरटेल के इस रीचार्ज प्लान को "मेरा नया फीचर फोन रिचार्ज" नाम से पेश किया गया हैAirtel के इस प्लान की कीमत 597 रुपये रखी गई हैकॉल के अलावा, इसमें यूजर्स को 10 जीबी डेटा ऑफर भी दिया जाएगा

टेलीकॉम कंपनी भारती Airtel ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए नया प्लान पेश किया है। एयरटेल के इस रीचार्ज प्लान को "मेरा नया फीचर फोन रिचार्ज" नाम से पेश किया गया है। कंपनी इस प्लान को खास तौर पर फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है।

Airtel के इस प्लान की कीमत 597 रुपये रखी गई है। 597 रुपये के इस प्लान में यूजर्स को लंबी वैलिडिटी और जबरदस्त डेटा के साथ अन्य बेनिफिट भी दिया जा रहा है। आइए जानते हैं क्या है खास इस प्लान में...

airtel

टेलीकॉम टॉक रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्लान के तहत एयरटेल ग्राहकों को 168 दिनों के लिए अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल मिलेंगे। कॉल के अलावा, इसमें यूजर्स को 10 जीबी डेटा ऑफर भी दिया जाएगा। हालांकि डेटा का फायदा 4G डिवाइस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स नहीं उठा सकते हैं। यह प्लान केवल 3जी फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए है।

इसके अलावा जो यूजर अपने नए फीचर फोन को इस प्लान से रिचार्ज करेंगे उन्हें एक्स्ट्रा बेनिफिट दिया जाएगा। फोन को खरीदे अगर 30 दिन से ज्यादा का वक्त हो गया है तो प्लान में मिलने वाले बेनिफिट में कुछ बदलाव कर दिए जाएंगे। यह बदलाव यूजर्स के सर्कल पर निर्भर करेगा। इसके लिए Airtel की ओर से डिवाइस का IMEI नंबर और इसका ऐक्टिवेशन डेट चेक किया जाएगा।

airtel

बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, यूपी-ईस्ट, यूपी-वेस्ट, गुजरात, महाराष्ट्र (मुंबई छोड़कर), हरियाणा, मध्य प्रदेश सर्कल में रहने वाले यूजर्स के फोन अगर 30 दिन से ज्यादा पुराने हैं, तो उन्हें 168 दिन की जगह केवल 140 दिन की वैलिडिटी के साथ 10जीबी डेटा मिलेगा। इन सर्कल के अलावा दूसरे सभी सर्कल और हैंडसेट के लिए यह प्लान 10जीबी डेटा ही ऑफर करेगा। हालांकि प्लान की वेलिडिटी घटकर 112 दिन हो जाएगी।

टॅग्स :एयरटेलप्रीपेड प्लानटेलीकॉमफीचर फोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की