लाइव न्यूज़ :

Jio को टक्कर देने के लिए Airtel लाया यह प्लान, 40GB डाटा के साथ मिलेगी अनलिमिटेड कॉल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 22, 2018 17:19 IST

एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को 1 साल के लिए अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देइस प्लान में यूजर्स को 1 साल के लिए अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा।यूजर्स को 40 जीबी 3G/4G डाटा मिलेगा।

नई दिल्ली, 22 मार्च। टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी Airtel ने जियो को टक्कर देने के लिए अपना एक नया प्लान लॉन्च किया है। कंपनी के इस नए प्लान में यूजर्स को डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। आपको बता दें कि यह प्लान कंपनी पोस्टपेड यूजर्स के लिए ही है। इस ऑफर की खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को 40 जीबी तक का डाटा दिया जाएगा। इन सभी सुविधाओं का लाभ 499 रुपये के पोस्टपेड प्लान में उठाया जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें: Amazon सैमसंग कार्निवल: स्मार्टफोन पर डिस्काउंट के साथ मिल रहा 8000 रुपये तक का कैशबैक

एयरटेल 499 रुपये वाले प्लान में मिलेगा 40 जीबी डाटा

कंपनी के 499 रुपये के प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी और इनकमिंग/आउटगोइंग रोमिंग कॉल्स मिलेगी। साथ ही, इस प्लान में यूजर्स को 1 साल के लिए अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। इसके अलावा यूजर्स को 40 जीबी 3G/4G डाटा मिलेगा। वहीं, एयरटेल के इस प्लान में Wynk म्यूजिक और एयरटेल TV का फ्री सब्सक्रिप्शन की सुविधा दी जा रही है। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की होगी।

इसे भी पढ़ें: ट्विटर का इतिहास: Twitter पर पहली बार किया गया था ये ट्वीट, जानिएं अब तक का सफर

जियो के 509 रुपये के पोस्टपेड प्लान से होगी एयरटेल के 499 रुपये वाले प्लान की टक्कर

माना जा रहा है कि एयरटेल का यह प्लान जियो के 509 रुपये वाले प्लान को सीधी टक्कर देगी। जियो के 509 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 60 दिनों की है।

टॅग्स :जिओएयरटेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की