लाइव न्यूज़ :

Jio को टक्कर देने के लिए Airtel ने फाइबर सर्विस लॉन्च की, 3999 रुपए में मिलेगी 1Gbps इंटनेट स्पीड

By भाषा | Updated: September 11, 2019 16:38 IST

इसके साथ किसी भी नेटवर्क पर असीमित लैंडलाइन कॉल, नेटफ्लिक्स का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन, अमेजन प्राइम की एक साल की सदस्यता और जी5 तथा एयरटेल एक्सट्रीम एप की प्रीमियम सामग्रियां भी मिलेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देएयरटेल की इस पेशकश से ब्राडबैंड बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ गयी है। आने वाले समय में अन्य बाजारों में भी यह सेवा शुरू की जाएगी।

दूरसंचार एवं इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल ने बुधवार को ब्राडबैंड सेवा ‘एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर’ की पेशकश की। इसके तहत 3,999 रुपये की मासिक दर पर एक गीगाबाइट प्रति सेकंड की स्पीड देने का वादा किया गया है। एयरटेल ने यह पेशकश ऐसे समय की है जब प्रतिस्पर्धी कंपनी रिलायंस जियो ने हाल ही में जियो फाइबर सेवा की शुरुआत की है।

एयरटेल की इस पेशकश से ब्राडबैंड बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ गयी है। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर सेवा दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई, पुणे, बेंगलुरू, हैदराबाद, चेन्नई, चंडीगढ़, कोलकाता, इंदौर, जयपुर और अहमदाबाद में आज (बुधवार) से घरों, सोहो (स्मॉल ऑफिस होम ऑफिस) तथा छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिये उपलब्ध होगी।’’

बयान में कहा गया कि आने वाले समय में अन्य बाजारों में भी यह सेवा शुरू की जाएगी। इसके साथ किसी भी नेटवर्क पर असीमित लैंडलाइन कॉल, नेटफ्लिक्स का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन, अमेजन प्राइम की एक साल की सदस्यता और जी5 तथा एयरटेल एक्सट्रीम एप की प्रीमियम सामग्रियां भी मिलेंगी।

टॅग्स :एयरटेलजियोजियो गीगाफाइबर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की