लाइव न्यूज़ :

Airtel का नया रीचार्ज पैक देगा Jio को मात, 140 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 29, 2018 10:58 IST

एयरटेल का यह प्लान मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस Jio के 448 रुपये वाले प्लान को सीधे तौर पर चुनौती देती है।

Open in App
ठळक मुद्देएयरटेल के नए पैक में डेटा की दैनिक सीमा 2 जीबी होगीएयरटेल के इस रीचार्ज पैक की वैधता 70 दिनों की है

नई दिल्ली, 29 मई: देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनियों के बीच डेटा वॉर खत्म नहीं हो रही है। एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया प्लान पेश किया है। कंपनी ने  यूजर्स के लिए 449 रुपये का नया रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। इस प्लान की खासियत है कि यह लंबी वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेटा बैनेफिट देगा। एयरटेल के नए प्लान में यूजर्स को रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की है।

Airtel के 449 प्लान क्या है खास?

एयरटेल के 449 रुपये वाले पैक से रीचार्ज कराने पर यूजर्स को कुल 140 जीबी 3G/4G डेटा मिलेगा। जिसमें हर रोज यूजर्स को 2 जीबी की डेटा सीमा मिलेगी। इस पैक की वैधता 70 दिनों की है। यह प्रीपेड पैक अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा के साथ आता है। इसके अलावा 100 एसएमएस भी मुफ्त में उपलब्ध होंगे। इस प्लान की जानकारी Airtel की वेबसाइट पर दी गई है।

इसे भी पढ़ें: Picostone Basic: दुनिया के किसी भी कोने से यह डिवाइस करेगा आपके घर को कंट्रोल

वहीं, Airtel के प्लान में 448 रुपये का एक रीचार्ज प्लान भी शामिल है। इस प्लान के तहत कंपनी यूजर्स को 82 दिनों तक इस्तेमाल के लिए हर दिन 1.4 जीबी डेटा देती है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग और मुफ्त एसएमएस की सुविधा मौजूद है।

इसे भी पढ़ें: Honor 7S बजट स्मार्टफोन 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें इसके फीचर्स

Airtel का यह प्लान देगा Jio को टक्कर

एयरटेल का यह प्लान मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस Jio के 448 रुपये वाले प्लान को सीधे तौर पर चुनौती देती है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि जियो ने टेलिकॉम इंटस्ट्री में कदम रखने के बाद से ही सस्ते और कम कीमत वाले रीचार्ज पैक को बाजार में उपलब्ध कराया है। एयरटेल के नए 449 रुपये वाले प्लान के जवाब में जियो का 448 रुपये का रीचार्ज पैक है। इसमें ग्राहकों को 84 दिनों में कुल 168 जीबी डेटा मिलता है।

टॅग्स :एयरटेलजिओटैरिफ प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की