लाइव न्यूज़ :

Jio को टक्कर देने के लिए Airtel का बंपर ऑफर, महज इस कीमत में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2019 14:18 IST

एयरटेल ने इस प्लान को खास तौर के जियो को टक्कर देने के लिए उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है जिनकी पहली डिमांड डेली अनलिमिटेड डेटा होती है।

Open in App
ठळक मुद्दे इस प्लान के साथ यूजर्स को एक साल के लिए अमेजन प्राइम का सब्क्रिप्शन मुफ्त दिया जा रहा है।इस प्लान में यूजर्स को 100 Mbps की स्पीड मिलती है

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने अपनी ब्रॉडबैंड सेवा ‘Jio Fiber’ गुरुवार (5 सितंबर) से शुरू कर दी है। इससे ब्रॉबैंड सेक्टर में खलबली मच गई है। जियो फाइबर को टक्कर देने के लिए अब एयरटेल ने एक आकर्षक प्लान पेश किया है। एयरटेल ने 1999 रुपये के VIP broadband प्लान में अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। एयरटेल ने इस प्लान को खास तौर के जियो को टक्कर देने के लिए उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है जिनकी पहली डिमांड डेली अनलिमिटेड डेटा होती है।

एयरटेल ब्रॉडबैंड के इस प्लान के साथ यूजर्स को एक साल के लिए अमेजन प्राइम का सब्क्रिप्शन मुफ्त दिया जा रहा है। इतना ही नहीं तीन महीने के लिए नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त ऑफर कर रहा है। साथ ही साथ यूजर्स को जी5 और एयरटेल Xstream ऐप का भी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलेगा। यहीं बातें जियो फाइबर के मुकाबले इस प्लान को आगे बढ़ाती हैं।

इस प्लान में यूजर्स को 100 Mbps की स्पीड मिलती है और अनलिमिटेड डेटा मिलता है। इस प्लान के महीने भर फीस 1999 रुपये है। 

रेटिंग एजेंसी Crisil (क्रिसिल) ने कहा है कि जियो फाइबर के प्लान मार्केट बदलने की ताकत नहीं रखते हैं। इसके साथ ही 2500 रुपये की नॉन-रिफंडेबल डिपॉजिट फीस और प्रीमियम कॉन्टेंट देखने के लिए ली जाने वाली कीमत ग्राहकों को जियो फाइबर कनेक्शन लेने के विचार को बदल सकता है।

टॅग्स :एयरटेलजियोजियो गीगाफाइबर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की