लाइव न्यूज़ :

Koo Vs Twitter के बाद अब व्हाट्सऐप का देसी 'संदेश' ऐप से टक्कर, जानें इस ऐप की खास फीचर्स

By अनुराग आनंद | Updated: March 6, 2021 11:07 IST

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने व्हाट्सऐप की तर्ज पर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म 'संदेश' शुरू किया है।

Open in App
ठळक मुद्देव्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर यूजर्स की चिंता को देखते हुए भारत सरकार ने यह फैसला लिया है।ऐसे में यदि आप अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर परेशान हैं तो जल्द ही आपकी चिंता खत्म हो जाएगी।

नई दिल्ली: देश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू ऐप के लांच होने के बाद इसे ट्विटर के विकल्प के तौर पर देखा जाने लगा है। खुद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कई मंत्री भी इस ऐप का प्रचार कर चुके हैं।

अब एक दूसरे सोशल मीडिया ऐप या मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप के विकल्प के तौर पर भी आमलोगों के लिए जल्द ही देसी संदेश ऐप लांच होने वाला है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म 'संदेश' को शुरू किया है।

व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर यूजर्स की चिंता को देखते हुए भारत सरकार ने यह फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने विदेशी सोशल मीडिया कंपनी के प्रभुत्व को समाप्त करने का उद्धेश्य से भी इस ऐप को लांच करने का फैसला किया है। ऐसे में यदि आप अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर परेशान हैं तो अब आपकी चिंता खत्म हो जाएगी।

केंद्रीय एजेंसी राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने अभी 'Government Instant Messaging System (GIMS)' को यूज कर रहे राज्य और केंद्र के अधिकारी को अब देसी संदेश ऐप इस्तेमाल करने का सलाह दिया है। यदि यह टेस्टिंग सफल रहा तो जल्द ही आम भारतीय यूजर्स की व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर जो चिंता है, वह खत्म हो जाएगी।

'संदेश' ऐप के खास फीचर्स के बारे में जानें-

संदेश एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है जो व्हाट्सऐप समेत कई दूसरे मैसेजिंग ऐप के समान है। Sandes ऐप के फीचर्स की बात करें तो इस ऐप में व्हाट्सऐप की तर्ज पर कई सारे फीचर्स दिए जा रहे हैं।1. इस ऐप के यूजर्स को चैटिंग के अलावा वॉयस कॉलिंग फीचर भी मिलेगा।2. संदेश ऐप में यूजर्स फोन नंबर, मेल समेत तीन तरीके से साइन इन कर सकते हैं।3. किसी दूसरे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप की तरह इसमें भी ग्रुप बना सकते हैं, मैसेज फॉरवर्ड कर सकते हैं, इमोजी जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं।4. इस ऐप के यूजर्स के डेटा की प्राइवेसी की गारंटी दी जाएगी। यूजर्स से कहा जाएगा कि संदेश ऐप आपके डेटा को किसी और के साथ नहीं साझा करता है।5. संदेश ऐप किसी भी यूजर्स को अपनी ईमेल आईडी या रजिस्टर्ड फोन नंबर बदलने की अनुमति नहीं देता है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपट्विटरऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की