लाइव न्यूज़ :

भारी संख्या में ट्विटर के कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा, कंपनी ने अपने कई ऑफिस किए बंद, रिपोर्ट में दावा

By आजाद खान | Updated: November 18, 2022 09:25 IST

इस भारी संख्या में कर्मचारियों के इस्तीफे के बाद टेक जर्नलिस्ट जोए शिफर ने ट्वीट कर दावा किया है कि ट्विटर ने अपने सारे ऑफिसों को बंद कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर में काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा भारी संख्या में इस्तीफे की बात सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि कर्मचारियों से कंपनी द्वारा पूछा गया था कि वे आगे काम करना चाहते है?ऐसे में यह भी दावा किया जा रहा है कि इस इस्तीफे के बाद ट्विटर ने अपनी सारी ऑफिसों को बंद कर दिया है।

वॉशिंटन डीसी:ट्विटर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सैकड़ों की संख्या में ट्विटर के कर्मचारियों द्वारा इस्तीफे देने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को यह पूछा गया है कि क्या वे कंपनी के साथ आगे भी काम करना चाहते या नहीं। 

इस पर कर्मचारियों ने एक दूसरे साथियों को इमोजी भेजते हुए एक दूसरे को फेयरवेल के मैसेज भेजने लगे और इस्तीफा दिया है। आपको बता दें कि जब से एलन मस्क ने ट्विटर की कमान संभालू है, तब से ट्विटर कुछ न कुछ बात को लेकर चर्चा में रहता है। 

क्या है पूरा मामला

द वर्ज और न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर के कर्मचारियों को एक गूगल फॉर्म भेजा गया है और उसमें साफ तौर पर पूछा गया है कि क्या वे कंपनी के साथ आगे काम करना चाहते है या नहीं। इसके लिए उन्हें हा या ना में जवाब मांगा गया है। 

दावा यह भी किया जा रहा है कि इसके लिए कर्मचारियों को गुरुवार को दोपहर दो बजे तक का समय दिया गया था। ऐसे में कर्मचारियों ने भारी संख्या में इस्तीफा दिया है। दावा यह भी किया गया है कि कर्मचारियों को कंपनी द्वारा कहा गया है कि वे चाहे तो ट्विटर की "रोमांचक यात्रा" के लिए साइन ऑन कर सकते हैं या नहीं तो कंपनी से अलग हो सकते हैं और वे "संक्रमण दूर" कर सकते हैं।

टेक जर्नलिस्ट ने क्या दावा किया है

एक साथ भारी संख्या में कर्मचारियों के इस्तीफे पर टेक जर्नलिस्ट जोए शिफर ने एक ट्वीट किया है। ट्वीट कर जोए ने यह दावा किया है कि इस मास इस्तीफे के बाद ट्विटर ने अपने सभी ऑफिसों को बंद कर दिया है और सबके बैज एक्सेस को भी निलंबित कर दिया है। 

शिफर ने यह भी दावा किया है कि मस्क और उनकी नेतृत्व टीम इस बात से "भयभीत" है कि कर्मचारी इस्तीफे के बाद कंपनी में तोड़फोड़ भी करेंगे। पत्रकार का यह भी कहना है कि मस्क और उनकी नेतृत्व टीम इस बात पर भी ध्यान रख रहे है कि कंपनी किस को निकाल सकती है और किस को रखा जा सकता है।  

टॅग्स :ट्विटरएलन मस्कनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की