लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सएप के 95 फीसदी यूजर्स को हर रोज आते है फेक कॉल और मैसेज-सर्वे, दावा- हमारी फेसबुक- इंस्टाग्राम की एक्टिविटी के आधार पर आते है हमें फर्जी संदेश

By आजाद खान | Updated: February 23, 2023 15:52 IST

ऐसे में जैसे ही यह सर्वे सामने आया है व्हाट्सएप की टीम में इसे लेकर बयान जारी किया है और कहा है कि हमनें ऐसे स्सिटम को तैयार किया है जिससे ऐसे फर्जी कॉल और मैसेज भेजने वाले अकाउंट तुरन्त बंद हो जाते है।

Open in App
ठळक मुद्देव्हाट्सएप पर आने वाले फर्जी कॉल और मैसेज को लेकर एक सर्वे हुआ है। इस सर्वे में यह खुलासा हुआ है कि 95 फीसदी भारतीय व्हाट्सएप यूजर्स को डेली फर्जी कॉल और मैसेज आते है। दावा है कि ये फर्जी संदेश ज्यादातर व्हाट्सएप के बिजनेस अकाउंट से आते है।

नई दिल्ली: भारत में हाल में हुए एक सर्वे में पता चला है कि व्हाट्सएप के 95 फीसदी यूजर्स फर्जी और स्पैम कॉल से परेशान है। सर्वे के अनुसार, यह कॉल और मैसेज व्हाट्सएप के बिजनेस अकाउंट से आ रहे है। आपको बता दें कि इस सर्वे में शामिल 79 फीसदी लोगों ने यह माना है कि पिछले कुछ महीनों में फर्जी और स्पैम कॉल्स की संख्या में काफी इजाफा देखा गया है। 

इस सर्वे के सामने आने के बाद व्हाट्सएप की टीम ने इसे लेकर अपनी सफाई भी दी है। इस पर बोलते हुए व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने कहा है कि उनके तकनीक इस तरह के फर्जी और स्पैम कॉल्स वाले बिजनेस खाते को बंद करने में काफी एक्टिव है। 

क्या हुआ है खुलासा

आपको बता दें कि यह सर्वे ऑनलाइन सर्वे फर्म लोकलसर्किल द्वारा किया गया है। इस सर्वे में व्हाट्सएप के 12,215 यूजर्स ने हिस्सा लिया था जो देश के 351 शहरों में कराया गया था। सर्वे में आए 51 हजार सवालों के जवाबों से यह खुलासा हुआ है कि यूजर्स को दिन में एक बार जरूर स्पैम कॉल और मैसेज आते है। वहीं 41 फीसदी यूजर्स ने यह कहा है कि वे दिन में चार पर ऐसे कॉल्स और मैसेज रिसिव करते है। 

सर्वे में यह भी खुलासा हुआ है कि इनमें से ज्यादातर कॉल्स व्हाट्सएप के बिजनेस अकाउंट से आते है। वहीं सर्वे में शामिल हुए यूजर्स ने कहा है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनकी एक्टिविटी के आधार पर उन्हें ऐसे कॉल्स और मैसेज आते रहते है। 

व्हाट्सएप की टीम ने क्या दी सफाई

ऐसे में जैसे ही यह सर्वे सामने आया है व्हाट्सएप की टीम ने इस पर सफाई दी है और कहा है कि उनके द्वारा इसके प्लेटफॉर्म पर ऐसे सिस्टम तैयार किए गए है जिससे वह ऐसे किसी बिजनेस अकाउंट द्वारा फर्जी और स्पैम कॉल्स भेजने पर उनके अकाउंट को निलंबित कर दिया जाता है। 

टीम ने यह भी कहा है कि अगर किसी भी बिजनेस अकाउंट को बार-बार नेगेटिव फीडबैक मिलते है तो ऐसे में इस तरह के अकाउंट के एक्सेस को बंद कर दिया जाता है। हालांकि कुछ दिन पहले लोकलसर्किल ने टेलीमार्केटिंग को लेकर भी एक सर्वे किया था जिसमें यह पाया था कि करीब 92 फीसदी यूजर्स ऐसे है जो हर रोज टेलीमार्केटिंग कॉल्स से परेशान रहते है। 

 

टॅग्स :व्हाट्सऐपटेक्नोफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की