लाइव न्यूज़ :

Android और iOS स्मार्टफोन के लिए ये हैं बड़े काम के वॉलपेपर ऐप्स, आपके फोन को देंगे नया लुक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 14, 2018 08:00 IST

ऐसे में हम आपको आज कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके स्मार्टफोन का लुक पूरी तरह से बदल देगा। इन ऐप्स की मदद से आप अपने स्मार्टफोन के होम स्क्रीन को बदल सकते हैं, नया वॉलपेपर चुन सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 14 नवंबर: मौजूदा समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। किसी भी काम के लिए स्मार्टफोन की जरुरत होती है। ऐसे में कई बार अपने पुराने स्मार्टफोन से बोर हो जाते हैं लेकिन आपके पास उस वक्त इतना बजट नहीं होता है कि आप नया स्मार्टफोन खरीद सके। स्मार्टफोन का वही डिजाइन, वही पुराना होम स्क्रीन हमें बोर करने लगता है। ऐसे में हम आपको आज कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके स्मार्टफोन का लुक पूरी तरह से बदल देगा। इन ऐप्स की मदद से आप अपने स्मार्टफोन के होम स्क्रीन को बदल सकते हैं, नया वॉलपेपर चुन सकते हैं।

आपको बता दें की ये ऐप्स एंड्राइड और आइओएस पर काम करते हैं। इसमें आप लाइव वॉलपेपर पा सकते हैं। साथ ही आपको बता दे की ये ऐप्स गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर में फ्री में मौजूद है। तो आइए जानते हैं इस ऐप्स के बारे में विस्तार से।

Backgrounds HD

इस फ्री एंड्रॉयड वॉलपेपर ऐप में कई प्रकार की इमेज मौजूद हैं। आप कैटेगरी के आधार पर खोज सकते हैं और अपने मनपसंद तस्वीर को चुन सकते हैं। इसमें आपको एक सर्च का ऑप्शन विकल्प भी मिलता हैं जो आपको तस्वीरों को खोजने में सुविधा प्रदान करता हैं।

Wallpapers

सैटेलाइट इमेजरी के साथ आने वाली कई तस्वीरें इस आईफोन ऐप में आपको को मिल जाएंगी। इसमें आप अपने पसंद के एचडी बैकग्राउंड को चुन सकते हैं। इस ऐप में आपको एचडी बैकग्रॉउंड का एक शानदार सेक्शन मिलेगा, जिसमें वे वैज्ञानिक स्रोतों और लिंक के बारे में जानकारी देंगे।

Wallpapers & Backgrounds

इस फ्री आईफोन ऐप में 10,000 से अधिक वॉलपेपर मौजूद हैं जिन्हें कई कैटेगरी में बांटा गया हैं। इसके साथ ही ऐप में रोज नए वॉलपेपर को शामिल किया जाता हैं। आप अपने आईफोन, आईपैड और ऐप्पल वॉच के लिए कई तरह के बैकग्राउंड पा सकते हैं।

Everpix

यह फ्री वॉलपेपर ऐप आईओएस के लिए मौजूद है। इस ऐप में यूजर्स को कारों और खेल से लेकर फूलों और फैशन तक सभी प्रकार के कैटेगरी में वॉलपेपर की कई वेराएटी मिलती हैं। आपको कई सारे कस्टमाइज बैकग्राउंड मिलेंगे जो आपके आईफोन, आईपैड या एप्पल वॉच के साथ काम करेंगे।

Vellum Wallpapers App

यदि आप अपने आईफोन बैकग्राउंड के लिए क्लासिक, आर्टिस्टिक इमेजरी तस्वीर की खोज कर रहे हैं तो यह ऐप आपकी मदद कर सकती है। इस ऐप में हर रोज एक नई तस्वीर को शामिल किया जाता हैं जो दिन के अंत तक समाप्त हो जाता हैं। लेकिन ज्यादातर वॉलपेपर थीम वाले पैक में मिलते हैं। इसके साथ ही आप हर इमेज का प्रीव्यू भी कर के देख सकते हैं।

टॅग्स :स्मार्टफोनऐपगूगल प्ले स्टोरऐपस्टोरएंड्रॉयडआईओएसमोबाइल ऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की