लाइव न्यूज़ :

हिमा दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा- पुलिसकर्मियों और डॉक्टरों पर पत्थर फेंकने से दुखी हूं

By अनुराग आनंद | Updated: April 3, 2020 21:33 IST

हिमा दास ने इंदौर और गाजियाबाद में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मैंने एक और चीज उनसे कही कि मुझे दुख होता है कि लोगों ने पुलिसकर्मियों और डाक्टरों पर पत्थर फेंककर हमला किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज खेल जगत की तमाम बड़ी हस्तियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की।इस मीटिंग में हिमा दास के अलावा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और भारतीय क्रिेकट कप्तान विराट कोहली ने हिस्सा लिया।

नयी दिल्ली:  भारत की स्टार धाविका हिमा दास ने शुक्रवार को पुलिसकर्मियों और डॉक्टरों पर हुए हमलों की घटनाओं पर दुख व्यक्त किया जो कोविड-19 महामारी से निपटने के लिये देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर थे। असम पुलिस में डीएसपी हिमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 40 से ज्यादा खिलाड़ियों की वीडियो कॉल में उन्होंने इस घटना पर दुख व्यक्त किया।

उन्होंने एक वीडियो साझा की और उसमें कहा, ‘‘उन्होंने हमें कोरोना वायरस के खिलाफ सरकार द्वारा उठाये गये कदमों के बारे में बताया, विशेषकर स्वास्थ्य विभाग के। हमने भी उन्हें बताया कि कि लॉकडाउन के दौरान हम क्या कर रहे थे, हम किस तरह से इसका पालन करके अपने कमरों में रह रहे हैं। ’’

हिमा ने इंदौर और गाजियाबाद में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मैंने एक और चीज उनसे कही कि मुझे दुख होता है कि लोगों ने पुलिसकर्मियों और डाक्टरों पर पत्थर फेंककर हमला किया। ये लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे थे । ’’ 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज खेल जगत की तमाम बड़ी हस्तियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की। इस मीटिंग में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और भारतीय क्रिेकट कप्तान विराट कोहली ने हिस्सा लिया। इनके अलावा सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे कई बड़े प्लेयर्स इसमें शामिल हुए।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीहिमा दास
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

झंड अधिक खबरें

झंडAge Of Consent: यौन संबंधों के लिए सहमति की उम्र 18 वर्ष में कोई बदलाव नहीं करने की सिफारिश, विधि आयोग ने केंद्र को कहा

झंड'अम्फान' से निपटने के लिए पीएम की इमरजेंसी मीटिंग, फंसे लोगों के रेस्क्यू प्लान पर चर्चा

झंडमोदी की मिमिक्री: जन्मदिन पर 125 करोड़ देशवासियों को आया बुलाया!

झंडFriendship Day Funny Video: दोस्ती तो सब करते हैं, लेकिन यूपी वालों की बात ही अलग है

राजनीतिPolitical Nautanki #7: भारत के नेताओं की नौटंकी तो खूब देखी, आज देखिए पाकिस्तान स्पेशल शो!